ब्रेकिंग
बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

BJP के विधायक बोले-नीतीश में अब जोश नहीं बचा, अब तारकिशोर प्रसाद को CM बना देना चाहिये

PATNA: बिहार विधानसभा में तीसरे नंबर की पार्टी होने के बावजूद नीतीश को मुख्यमंत्री बनाने के बीजेपी आलाकमान के फैसले से उसके ही विधायक सहमत नहीं दिख रहे। बिहार में भाजपा के एक

BJP के विधायक बोले-नीतीश में अब जोश नहीं बचा, अब तारकिशोर प्रसाद को CM बना देना चाहिये
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार विधानसभा में तीसरे नंबर की पार्टी होने के बावजूद नीतीश को मुख्यमंत्री बनाने के बीजेपी आलाकमान के फैसले से उसके ही विधायक सहमत नहीं दिख रहे। बिहार में भाजपा के एक विधायक ने कहा कि वक्त आ गया है कि अब डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को मुख्यमंत्री बना देना चाहिये। बीजेपी के विधायक ने कहा कि नीतीश में वो जोश नहीं रहा जो 2005 में था। 


भाजपा विधायक विनय बिहारी की मांग

भाजपा के विधायक विनय बिहारी ने आज अपने दिल की बात मीडिया के सामने रखी. उन्होंने कहा कि उनकी निजी राय है कि अब तारकिशोर प्रसाद को बिहार का मुख्यमंत्री बना देना चाहिये. तारकिशोर प्रसाद काफी अच्छा काम कर रहे हैं. वैसे भी बिहार में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है. विनय बिहारी बोले-चूंकि मेरी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है और हमारे नेता तारकिशोर प्रसाद अच्छा काम कर रहे हैं इसलिए मेरी राय में उन्हें तुरंत सीएम बना देना चाहिये. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री बनाने का फैसला बीजेपी आलाकमान को करना है, वे तो अपनी निजी राय रख रहे हैं।


नीतीश में अब जोश नहीं बचा

बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने कहा कि नीतीश कुमार अब वो नहीं है जो 2005 में हुआ करते थे. उन्हें योगी आदित्यनाथ की तरह बनना होगा. योगी मॉडल पर काम करना होगा, तभी जनता उन्हें पसंद करेगी. नीतीश कुमार को बुलडोजर चलाना होगा. 2005 में नीतीश कुमार में काम करने का जोश दिखता था. अब वह जोश नहीं रहा. अब उनका काम ठीक नहीं चल रहा है।


विनय बिहारी ने कहा कि नीतीश कुमार को लेकर ये बात वे अकेले नहीं कह रहे हैं बल्कि सारी दुनिया कर रही है. अगर उनका काम ठीक रहता तो 40-41 सीट थोड़े ही आता. नीतीश कुमार को 80-90 या 120 सीट आता. यही साबित करता है कि नीतीश कुमार में 2005 वाली बात नहीं रही। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें