ब्रेकिंग न्यूज़

Cyber Crime: EOU की जांच में चौंकाने वाला खुलासा, बिहार से ऑपरेट हो रहा था अंतरराज्यीय आधार फ्रॉड; तीन गिरफ्तार Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट Bihar News: बिहार में बनेगी मोकामा-मुंगेर चार लेन सड़क, रेल नेटवर्क का भी होगा विस्तार BIHAR: नौकरी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, खगड़िया में साइबर ठग गिरफ्तार छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए

BJP Election:भाजपा ने चुनाव अधिकारियों के नाम का किया एलान,खट्टर को मिली बिहार की जिम्मेदारी

बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों समेत वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न राज्यों में संगठन चुनावों के सुचारू संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

BJP Election

03-Jan-2025 10:06 AM

By First Bihar

BJP Election : बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। ऐसे में भाजपा ने प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए 29 राज्यों के लिए चुनाव अधिकारियों की घोषणा कर दी है। इसको लेकर जो लिस्ट तैयार किया गया है उसके मुताबिक केंद्रीय मंत्रियों समेत वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न राज्यों में संगठन चुनावों के सुचारू संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में बिहार के लिए एक बड़े नेता को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। 


दरअसल,केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को बिहार और पीयूष गोयल को उत्तर प्रदेश का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा धर्मेंद्र प्रधान को मध्य प्रदेश का चुनाव अधिकारी बनाया गया है। बिहार के पश्चिम चंपारण के सांसद तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल को ओडिशा का चुनाव अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा सुनील बंसल को गोवा काचुनाव अधिकारी बताया गया है। 


जबकि भूपेंद्र यादव को गुजरात का चुनाव अधिकारी बनाया गया है। शिवराज सिंह चौहान को कर्नाटक का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। अंडमान निकोबार के लिए तमिलसाई सुंदरराजन, आंध्र प्रदेश के लिए पीसी मोहन, अरुणाचल प्रदेश के लिए सर्बानंद सोनोवाल, असम के लिए गजेंद्र सिंह शेखावत, चंडीगढ़ के लिए सरदार नरिंदर सिंह रैना, छत्तीसगढ़ के लिए विनोद तावड़े, दादरा और नगर हवेली-दमन और दीव के लिए डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, हरियाणा के लिए अरुण सिंह चुनाव अधिकारी होंगे। 


इधर, लद्दाख के लिए जयराम ठाकुर, लक्षद्वीप के लिए पी राधाकृष्णन, मेघालय के लिए जॉर्ज कुरियन चुनाव अधिकारी होंगे। वहीं मिजोरम के लिए वानति श्रीनिवासन, नागालैंड के लिए वी. मुरलीधरन, पुदुचेरी के लिए तरुण चुग, राजस्थान के लिए विजय रूपाणी, सिक्किम के लिए किरेन रिजिजू, तमिलनाडु के लिए जी. किशन रेड्डी, तेलंगाना के लिए कुमारी शोभा करंदलाजे और त्रिपुरा के लिए जुएल ओराम को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।