Hindi News / politics / मैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब...

मैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' किया

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार के नामांकन हलफनामे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हलफनामे में 2012 में मैट्रिक और 2024 में स्नातक का उल्लेख है, जबकि इंटर की जानकारी नहीं दी गई है।

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Jul 14, 2026, 2:59:56 PM

बांकीपुर भाजपा कैंडिडेट, नीरज कुमार, भाजपा प्रत्याशी,Bihar News, Bankipur By Election, BJP Candidate Neeraj Kumar, Neeraj Kumar Affidavit, Bankipur Seat, Bihar Election News, Neeraj Kumar Education, B

- फ़ोटो Google

Bihar News: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने दो प्रत्याशी के नाम की घोषणा की. पहले प्रत्याशी अभिषेक कुमार बंटी का नामांकन दाखिल होने के बाद, उन्हें मैदान से बाहर कर दिया गया. इसके बाद दूसरे प्रत्याशी के तौर पर नीरज कुमार को मैदान में उतारा गया. दरअसल, अभिषेक कुमार के पिता चारा घोटाला केस में आरोपी थे. इस वजह से बीजेपी नेतृत्व ने उन्हें मैदान से बाहर कर दिया. भाजपा के नए प्रत्याशी नीरज सिन्हा ने नामांकन दाखिल किया है. नामांकन में उनकी शैक्षणिक योग्यता को लेकर सवाल उठने लगे हैं. भाजपा प्रत्याशी ने मैट्रिक के बाद सीधे स्नातक डिग्री के बारे में जानकारी दी है. 

शैक्षणिक योग्यता पर उठने लगे...

 बांकीपुर से भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार की शैक्षणिक योग्यता को लेकर सवाल उठने लगे हैं. जैसे ही इनका हलफनामा सामने आया, इसके बाद चर्चा शुरू हो गई है. चर्चा यह कि बांकीपुर विधानसभा सीट पूर्ण रूपेण शहरी सीट है. बावजूद इसके भाजपा ने जिन्हें मैदान में उतारा है, उनकी शैक्षणिक गतिविधि असामान्य हैं. मैट्रिक की परीक्षा पास करने के 12 सालों बाद स्नातक की डिग्री ली, वो भी पटना छोड़कर सुदूर ग्रामीण इलाके के एक प्राइवेट कॉलेज से. 

पटना छोड़कर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से स्नातक 

भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार ने अपने हलफनामे में शैक्षणिक योग्यता का जिक्र किया है. उन्होंने बताया है कि, हाई स्कूल गोना से वर्ष 2012 में मैट्रिक की परीक्षा उतीर्ण की. इसके बाद उन्होंने सीधे स्नातक परीक्षा पास होने का वर्णन किया है. उन्होंने बताया है कि मगध महाविद्यालय शकुराबाद (जहानाबाद) से 2024 में स्नातक की परीक्षा पास की. भाजपा प्रत्याशी ने  मैट्रिक के बाद स्नातक डिग्री के बारे में बताया है.जबकि इंटर (प्लस-2) परीक्षा कब पास की, इस बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है. उन्होंने मैट्रिक डिग्री लेने के 12 सालों बाद स्नातक की परीक्षा पास किया है. 

भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार के पास न घर, न गाड़ी और न ही कोई आपराधिक मामला है. हलफनामे के अनुसार इनके विरुद्ध किसी भी थाने या न्यायालय में कोई भी आपराधिक मामला लंबित नहीं है. इनकी कुल संपत्ति 20 लाख 28 हजार 554 रुपये है.  वहीं चल संपत्ति 12,28,554.74 रुपये है. चल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उनके बैंक खातों में जमा है. उनका मुख्य बैंक खाता SBI, मीठापुर, पटना शाखा में है, जिसमें 8,99,704.74 रुपये जमा हैं. इसके अलावा उनका एक अन्य खाता UCO Bank एजी ऑफिस ब्रांच पटना में है, जिसमें 25 हजार रुपये जमा हैं.

नीरज कुमार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में 6.71 लाख रुपये, 2025-26 में 4.97 लाख रुपये तथा 2024-25 में 4.89 लाख रुपये की आय घोषित की है. नीरज सिन्हा का प्रमुख आय स्त्रोत कृषि और व्यापार है. वहीं आभूषणों में उनके पास 1 लाख 32 हजार रुपये की सोने की चेन, 4 ग्राम सोने की अंगूठी और 200 ग्राम चांदी है.

शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण.....