ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

गया: बिना अनुमति के कोविड वार्ड में जाकर मरीजों से मिलने पर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव पर केस दर्ज

GAYA: कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने और बिना अनुमति के मगध मेडिकल अस्पताल में जाकर कोविड मरीजों से मिलने पर जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किय

गया: बिना अनुमति के कोविड वार्ड में जाकर मरीजों से मिलने पर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव पर केस दर्ज
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GAYA: कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने और बिना अनुमति के मगध मेडिकल अस्पताल में जाकर कोविड मरीजों से मिलने पर जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ANMMCH के अधीक्षक की शिकायत पर मगध मेडिकल थाना में पूर्व सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। 


 मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक पी.के.अग्रवाल ने बताया कि 1 मई की रात 8.40 बजे पूर्व सांसद पप्पू यादव बिना किसी अनुमति व कोविड प्रोटोकॉल के विरुद्ध कुछ समर्थकों के साथ कोविड वार्ड में थे। वार्ड में तैनात कर्मी और सुरक्षा गार्ड के मना करने के बाद भी वे जबरन अस्पताल के कोविड वार्ड में गए। पप्पू यादव बिना पीपीई किट पहने ही कोविड वार्ड में जाकर अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिले। इस दौरान पप्पू यादव ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया।


 वही डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि अस्पताल के कोविड वार्ड में पूर्व सांसद पप्पू यादव के प्रवेश करने और कोविड मरीजों से जाकर मिलने के मामले में अस्पताल के अधीक्षक ने पप्पू यादव पर मुकदमा दर्ज करने के लिए मगध मेडिकल थाने में आवेदन दिया है। अस्पताल अधीक्षक द्वारा दिए गये आवेदन के आधार पर एपिडेमिक डिजीज एक्ट और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।   


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें