ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

राहुल बोले- PM और CM ने वादा कर युवाओं को नहीं दिया रोजगार, अब सवाल करने पर पिटवा रहे नीतीश

MADHEPURA: बिहारीगंज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर निशाना साधा. राहुल ने कहा कि 6 साल पहले पीएम मोदी बने और यहां के युवाओं से कहा था

राहुल बोले- PM और CM ने वादा कर युवाओं को नहीं दिया रोजगार, अब सवाल करने पर पिटवा रहे नीतीश
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MADHEPURA: बिहारीगंज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर निशाना साधा. राहुल ने कहा कि 6 साल पहले पीएम मोदी बने और यहां के युवाओं से कहा था कि 2 करोड़ को रोजगार देंगे. लेकिन नहीं दिया. सीएम नीतीश कुमार ने भी कहा था कि रोजगार देंगे, लेकिन नहीं दिया. अब यही युवा उनकी रैली में सवाल कर रहे हैं तो नीतीश कुमार उनको पिटवा रहे हैं. 

सच सामने आया

राहुल गांधी ने कहा कि कोई कितना भी झूठ क्यों ना बोले. लेकिन कही ना कही से सच्चाई सामने आ जाती है. दोनों ने भी देश से कई बार झूठ बोला. कुछ साल पहले रात के 8 बजे पीएम मोदी आए और बोले कि कालाधन के खिलाफ लड़ाई है. 500 और 1 हजार रुपए का नोट बंद करते हैं, लेकिन इस नोटबंदी में पूरा हिन्दुस्तान लाइन में खड़ा था, लेकिन कोई कारोबारी बैंक के सामने नहीं खड़ा हुआ. वह बैंक के पिछले दरवाजे से गए और सेटिंग कर लिए. आपके पैकेट से पैसा निकालकर पीएम ने उद्योगपति मित्रों को पकड़ा दिया. 

राहुल गांधी ने कहा कि पहली बार मैंने पंजाब में देखा कि दशहरे में रावण के बदले मोदी, अडानी और अंबानी का पुतला जलाया जा रहा है. वहां के किसान गुस्से में हैं. राहुल ने कहा कि यहां पर पानी की कोई कमी नहीं है. यहां से किसान 30 प्रतिशत मक्का का उत्पादन करते हैं, लेकिन किसानों का उचित मूल्य नहीं मिलता है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें