ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Assembly Winter Session: PMO और राजभवन का नाम बदलने पर बिहार में सियासत, खूब बोले आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र

Bihar Assembly Winter Session: पीएमओ और राजभवन का नाम बदलने के केंद्र सरकार के फैसले पर बिहार में सियासत तेज हो गई है। विधानसभा पहुंचे आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि सिर्फ नाम बदलने से देश की सूरत नहीं बदलेगी।

Bihar Assembly Winter Session
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Assembly Winter Session: प्रधानमंत्री कार्यालय और तमाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राजभवनों का नाम बदलने जाने पर देश में सियासत शुरू हो गई है। केंद्र सरकार के इस फैसले पर विपक्ष हमलावर हो गया है। बिहार में भी इसपर राजनीति बयानबाजी तेज हो गई है। शीतकालीन सत्र में शामिल होने के लिए विधानसभा पहुंचे आरजेडी के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र ने इसको लेकर जोरदार हमला बोला है।


आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि नाम बदलने से देश की सूरत नहीं बदल जाएगा। देश में अपराध पर लगाम नहीं लगेगा, बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिलेगा और देश में महंगाई पर रोक नहीं लगेगा तबतक देश की सूरत नहीं बदलेगी। देश के प्रधानमंत्री अपने आवास और कार्यालय का नाम बदल लें लेकिन उससे लोगों का कल्याण नहीं होना है।


उन्होंने कहा कि देश के लोगों का कल्याण तभी होगा जब बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा, फैक्ट्रियां लगेंगी और महंगाई पर जबतक रोक नहीं लगेगा लोग राहत की सांस नहीं ले सकेंगे। देश में अपराध चरम पर पहुंच गया है। निश्चित रूप से अपराध पर लगाम लगाने की जरूरत है सिर्फ भवन का नाम बदलने से देश की सूरत नहीं बदलेगी।


वहीं राज्य में जारी बुलडोजर एक्शन पर भाई वीरेन्द्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील की है कि पहले लोगों के समुचित व्यवस्था करें उसके बाद उसके बाद बुलडोजर चलाने का काम करें। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें