ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Assembly Winter Session: ‘पगला गया है का रे..’ सदन से तेजस्वी यादव के गायब होने का सवाल सुनकर मीडिया पर भड़के भाई वीरेंद्र

Bihar Assembly Winter Session: शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी सवालों में रही। मीडिया ने इस पर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र से प्रतिक्रिया मांगी, तो वे भड़क उठे और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए वहाँ से चले गए।

​Bihar Assembly Winter Session
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Assembly Winter Session: बिहार विधानसभा के शीतकान सत्र का आज तीसरा दिन है। सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित किया। हालांकि राज्यपाल के अभिभाषण में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन से गायब रहे। जब मीडिया ने आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र से तेजस्वी के बार में सवाल पूछा तो वह भड़क गए और भाषा की मर्यादा को तोड़ डाला।


दरअसल, बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी चर्चा में रही। शीतकालीन सत्र का तीसरे दिन राज्यपाल का अभिभाषण होने के बावजूद तेजस्वी यादव दिल्ली चले गए हैं, जिसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। विधानसभा में आज मीडिया कर्मियों ने आरजेडी विधायक भी वीरेंद्र से इसको लेकर सवाल पूछा तो वह भड़क गए और भाषा की मर्यादा को तार-तार करते हुए मीडिया कर्मी को कहा कि, ‘पगला गया है का रे’ , इतना बोलकर वह वहां से निकल गए।


बता दें कि हाल के दिनों में ऐसे कई मौके आए जब आरजेडी विधायक बाई वीरेंद्र के कई ऐसे बयान आए जो चर्चा में रहे। इसको लेकर उनकी खूब निंदा भी हुई। चुनाव से पहले मनेर विधानसभा के एक सचिव के साथ उनकी बातचीत का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह सचिव को धमकाते सुने गए। इसका ऑडियो वायरल हुआ था और मामला थाने तक जा पहुंचा था।


इसके बाद विधानसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान मतदान केंद्र पर चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक दारोगा के साथ उनकी दबंगई सामने आई थी। इस दौरान वह दारोगा को हड़काते दिखे थे और कहा था कि सरकार बदलने जा रही है। इसक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसको लेकर खूब सियासत हुई थी और एनडीए के तमाम दलों ने इसकी निंदा की थी। आज विधानसभा में उनका वहीं अंदाज फिर से देखने को मिला है।





इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें