ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Vidhansabha Winter Session: बिहार विधानसभा से आई खूबसूरत तस्वीर, शपथ ग्रहण के बाद गले मिले रामकृपाल और तेजस्वी यादव

Bihar Vidhansabha Winter Session: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शपथ ग्रहण के दौरान रामकृपाल यादव और तेजस्वी यादव के गले मिलने की दिलचस्प तस्वीर सामने आई, जिसने सदन में सौहार्द का माहौल बना दिया।

Bihar Vidhansabha Winter Session
© vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Vidhansabha Winter Session: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण कराया जा रहा है। प्रोटेम स्पीकर बारी बारी से सभी विधायकों को विधानसभा सदस्यता की शपथ दिला रहे हैं। इस बीच सदन से एक खूबसूरत तस्वीर निकलकर सामने आई है। कभी लालू के खास रहे रामकृपाल यादव बीजेपी विधायक बनने के बाद तेजस्वी यादव के गले मिले।


दरअसल, बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है। सत्र के पहले दिन विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण किया जा रहा है। सबसे पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने शपथ ली, जिसके बाद विजय सिन्हा ने शपथ ग्रहण किया। इसके बाद वरीयता क्रम के अनुसार मंत्रियों ने शपथ ली।


पटना के दानापुर विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद विधायक बने रामकृपाल यादव ने विधानसभा में शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण करने के बाद रामकृपाल यादव ने सदन में मौजूद सदस्यों का अभिवादन किया। इस दौरान वह सीएम नीतीश कुमार के पास पहुंचे और उनका पैस छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह तेजस्वी यादव के पास पहुंचे और उन्हें लगे लगा लिया। पहली बार चाचा-भतीजा गले मिले।


बता दें कि पहले दिन कुल 243 नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण किया जाएगा। इसके साथ ही नए विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी होगी। दो दिसंबर को नए विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन कराया जाएगा। विधानसभा चुनाव और नई सरकार के गठन के बाद 18वीं विधानसभा की यह पहली बैठक है। यह सत्र 5 दिसंबर तक चलेगा और कुल पाँच बैठकें आयोजित होंगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें