ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

Bihar Vidhansabha Election : भाजपा के मास्टर स्ट्रोक ने बढाई ओवैसी और लालू की बेचैनी, धरी की धरी रह गईं सारी इफ्तार पार्टियां

Bihar Vidhansabha Election : बीजेपी ने इस कदम से एक साथ 32 लाख मुसलामानों को अपने पाले में लेने की कोशिश की है.

Bihar Vidhansabha Election : भाजपा के मास्टर स्ट्रोक ने बढाई ओवैसी और लालू की बेचैनी, धरी की धरी रह गईं सारी इफ्तार पार्टियां
laalu owaisi
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Vidhansabha Election : बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, सभी राजनितिक पार्टियाँ अपने-अपने वोट बैंक को दुरुस्त करने में जुट गईं हैं. इसी क्रम में आजकल जमकर इफ्तार पार्टियों का आयोजन तमाम राजनितिक दलों द्वारा की जा रही हैं. रमजान के महीने में कोई भी पार्टी मुसलामानों को खुश करने में पीछे नहीं रहना चाहती हैं.


बढ़ी लालू और ओवैसी की मुश्किलें

राजद हो या लोजपा या जदयू.. कोई ऐसा नहीं जो इस मौके को छोड़ना चाह रहा हो. अब भला इसमें बीजेपी कैसे पीछे रह सकती है, इस पार्टी ने अब ऐसा मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है कि राजद के साथ-साथ अब ओवैसी की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं. देश भर के 32 लाख गरीब मुसलमानों को अब बीजेपी सौगात-ए-मोदी किट भेजने जा रही है.


32 लाख मुसलमान 

जानकारी के अनुसार इस किट में सेवइयां, ड्राई फ्रूट्स, कपडे और ईद से जुड़े अन्य सामान होंगे. देश भर के करीब 32 हजार मस्जिदों के मौलवियों से 32 हजार अधिकारी संपर्क में हैं. इस दाव को बीजेपी ने तब चला है जब तमाम अन्य राजनितिक पार्टियां इफ्तार पार्टियों के जरिए मुस्लिमों को खुश करने में लगी हुई थीं. भाजपा के इस कदम के बाद ओवैसी के साथ-साथ लालू यादव की भी टेंशन बढ़ गई हैं.


पिछले चुनाव में ओवैसी को मिली थी 5 सीटें

हर कोई जानता है कि लालू यादव की पार्टी राजद मुस्लिमों और यादवों के जरिए सत्ता पाने की कोशिश में लगी है. उधर AIMIM खुद को मुसलमानों का हित चाहने वाली इकलौती पार्टी बताती है. पिछले विधानसभा चुनाव में इस पार्टी ने 5 सीटें जीती भी थीं. हालांकि, ये बात अलग है कि बाद में 4 विधायक राजद में जाकर शामिल हो गए थे. इस बार ओवैसी को उम्मीद है कि उनकी पार्टी और भी बेहतर प्रदर्शन करेगी.


काम आएगा बीजेपी का यह दाव 

लेकिन बीजेपी के इस मास्टर स्ट्रोक ने इनकी चिंता बढ़ा दी है. देखना दिलचस्प होगा कि इस कदम के बाद क्या वाकई में बीजेपी को फायदा होता है या फिर मुसलमान हर बार की तरह इस बार भी फायदा लेकर बीजेपी से मुंह मोड़ लेते हैं. कुल मिलाकर कहें तो इस बार का विधानसभा चुनाव और भी बेमिसाल होने जा रहा है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें