ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Bihar Teacher News: एक ही स्कूल में शिक्षकों की सैलरी और भत्ता अलग-अलग क्यों? बिहार विधानसभा में उठा वेतन विसंगति का मामला

Bihar Teacher News: बिहार विधानसभा में एक ही स्कूल के शिक्षकों के वेतन और एचआरए में अंतर का मुद्दा उठा। विपक्ष के सवाल पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि 90% वेतन विसंगतियां दूर कर दी गई हैं और शेष मामलों का जल्द समाधान होगा।

Bihar Teacher News
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Teacher News: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। इसी बीत विपक्षी सदस्य ने सदन में शिक्षकों के वेतन और भत्ता में विसंगति का मामला सदन में उठाया। इस पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को सदन में जवाब देना पड़ा।


दरअसल, समस्तीपुर के विभूतिपुर से सीपीआई(एमएल) के विधायक अजय कुमार सदन में कहा कि राज्य के अंदर एक ही स्कूल में तीन तरह के शिक्षक काम करते हैं। एक स्कूल में तीन तरह के शिक्षक, नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक और बीपीएससी शिक्षक काम कर रहे हैं। किसी शिक्षक को किराया भत्ता मिलता है और किसी को नहीं मिलता है। 


उन्होंने कहा कि जिनको मिलता है तो उसमें भी अंतर है। किसी को 10 प्रतिशत, किसी को 8 प्रतिशत और किसी को 4 प्रतिशत मिलता है। क्या सभी शिक्षकों को शहरी क्षेत्र में जो रहते हैं, उनके रहने के लिए जो एचआरए दिया जाता है, क्या वह सामान्य रूप से सभी शिक्षकों को दिया जाएगा या नहीं?


इस पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सदन में जवाब दिया और कहा कि सदस्य का कहना सही है कि एक ही स्कूल में तीन तरह के शिक्षक कार्यरत हैं लेकिन विसंगती किसी तरिके की न हो। चाहे वह वेतन का मामला हो, एचआरए का मामला हो और अन्य जो भी भत्ता देय है उसमें विसंगती न हो, सभी को सामान्य रूप देने के लिए हमने कार्रवाई की है। 


मंत्री ने कहा कि खासकर किराया भत्ता का जो मामला है, उसमें पांच तरह के रेट हैं। अधिकांश जिलों में जो वेतन विसंगती है, एचआरए का मामला है हमलोगों ने ठीक कर लिया है और कहीं कहीं कुछ काम बाकी रह गया है। लगभग 90 फीसद समस्या का समाधान हो चुका है और आने वाले दिनों में बाकी 10 प्रतिशत काम को भी कर लिया जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें