ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

NDA प्रत्याशी की जीत की राह आसान करेंगे कांग्रेस विधायक, छह में 3 MLA पहुंच से हुए दूर; तेजस्वी के लिए संकट

Rajya Sabha Election: बिहार राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के 6 में से 3 विधायक संपर्क से बाहर बताए जा रहे हैं, जिससे एनडीए उम्मीदवार की जीत की राह आसान और तेजस्वी यादव की रणनीति पर संकट के आसार।

Rajya Sabha Election
राज्यसभा का रण!
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा का चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। पांचवी सीट को लेकर एनडीए और महागठबंधन आमने-सामने है। एनडीए जहां सभी पांचो सीटों पर जीत के दावे कर रहा है, वहीं महागठबंधन पांचवी सीट पर अपने प्रत्याशी को जिताने की पूरी कोशिश में जुटा है। तेजस्वी यादव की नजर ओवैसी की पार्टी के पांचो विधायकों पर है हालांकि तेजस्वी यादव के मिशन को सहयोगी दल के विधायक ही पलीता लगाने में जुटे हैं।


बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर कल सोमवार को वोटिंग है। एक सीट पर चुनाव जीतने के लिए 41 विधायकों का वोट चाहिए। संपूर्ण विपक्ष को मिलाकर यह संख्या 41 आ रहा है। वहीं एनडीए को पांचवी सीट पर जीत दर्ज करने के लिए तीन अतिरिक्त विधायकों की जरूरत है, जिसे पूर्ण होने का दावा किया जा रहा है।


इधर, कांग्रेस के 6 विधायकों पर सब की नजर है। कांग्रेस पार्टी की हालत ऐसी है की अपने विधायकों पर कंट्रोल नहीं रहा। बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु इस समय भी राज्य से बाहर हैं। उन्होंने पटना आना मुनासिब नहीं समझा। दल के ही एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि आज की बिहार कांग्रेस संकट में है, न अध्यक्ष को मतलब है और न प्रभारी को। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को भी बहुत मतलब नहीं, वे आज पटना पहुंचे हैं।


पार्टी के 6 में से कम से कम तीन विधायक आउट ऑफ रेंज हैं। संभावना जताई जा रही है कि 6 में से तीन विधायक एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट करेंगे। कांग्रेस पार्टी के ही एक नेता ने बताया कि दो विधायक ने तो फोन उठाना बंद कर दिया है। वहीं तीसरे विधायक भी अब तक पटना नहीं पहुंचे हैं। वह सुबह से ही अभी आ रहे हैं, अभी आ रहे हैं की बात कर रहे हैं। ऐसे में संभावना है कि कम से कम तीन विधायक नेतृत्व के कंट्रोल से बाहर हो गए हैं। पूरी गुंजाइश है कि वह एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में अपना मतदान करें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें