ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Politics: ‘सरकारी आवास किसी की बपौती नहीं’, लालू फैमिली पर क्यों भड़के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी?

Bihar Politics: राबड़ी आवास खाली करने के आदेश पर आरजेडी की धमकी के बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का सख्त बयान आया है. उन्होंने कहा है कि सरकारी घर किसी की बपौती नहीं, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार आवास बदलना अनिवार्य।

Bihar Politics
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने आरजेडी द्वारा राबड़ी आवास खाली नहीं करने की चेतावनी पर कड़ा रुख अपनाते हुए दो-टूक जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी आवास जनता की संपत्ति है, किसी की निजी बपौती नहीं। सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि लालू प्रसाद यादव के परिवार से उनका कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है, लेकिन कानून और कोर्ट का आदेश सर्वोपरि हैं।


उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगला उपलब्ध नहीं कराया जा सकता। राबड़ी देवी को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में जो आवास कैटगराइज किया गया है, वह दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 28 वर्षों में उन्हें खुद छह बार सरकारी आवास बदलना पड़ा है, इसलिए आवास बदलना कोई नई बात नहीं है।


आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल के यह कहने पर कि जो करना है करें, डेरा खाली नहीं करेंगे, सम्राट चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि यह अराजकता की भाषा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरजेडी के नेता गुंडागर्दी की मानसिकता से ग्रस्त हैं और सरकारी नियमों को चुनौती नहीं दे सकते। सम्राट ने कहा कि बिहार कानून व्यवस्था से चलने वाला राज्य है और विपक्ष के नेता को पहले से बड़ा आवास सम्मानपूर्वक दिया जा रहा है।


बता दें कि हाल ही में भवन निर्माण विभाग ने पटना के 39 हार्डिंग रोड स्थित आवास को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के लिए चिन्हित किया है। इसके बाद लालू-राबड़ी परिवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करने का निर्देश मिला है, जहां वे लगभग 20 वर्षों से रह रहे हैं।


नई सरकार के गठन के बाद लिए गए इस निर्णय पर आरजेडी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बीजेपी के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। आरजेडी अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने संकेत दिया है कि वे इस फैसले के खिलाफ अदालत भी जा सकते हैं और साफ कहा है कि जो करना है करे सरकार, हम डेरा खाली नहीं करेंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें