BIHAR: नौकरी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, खगड़िया में साइबर ठग गिरफ्तार छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए Bihar Train News: बिहार के स्टेशनों को मिली बड़ी राहत, रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को दी मंजूरी टी सी एच एदुसर्व 16 सितम्बर से नया बैच शुरू, 100% फीस माफी की सुविधा Bihar News: फ्री फायर गेम खेल रहा किशोर को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस कर रही छापेमारी
18-Feb-2025 07:03 PM
By Tahsin Ali
Bihar Politics: सुपौल के छातापुर मुख्यालय के रामपुर स्थित विकासशील इंसान पार्टी कार्यालय में मंगलवार को छातापुर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें विकासशील इंसान पार्टी (VIP) द्वारा आयोजित विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह छातापुर विधानसभा के नेता संजीव मिश्रा ने भी पार्टी पदाधिकारियों को बुके देकर स्वागत किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने वीआईपी पार्टी के साथियों से संवाद स्थापित कर आगामी विधानसभा चुनाव में विकासशील इंसान पार्टी (महागठबंधन) के हाथों को मजबूत करने के लिए आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि छातापुर विधानसभा विधानसभा में परिवर्तन के लिए हमारे वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के साथ कदम से कदम मिलाकर छातापुर में बदलाव जरूरी है। जबतक छातापुर विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन नहीं होता है तब-तक विकास नहीं हो सकता। उन्होंने पार्टी के साथियों से अपील करते हुए कहा कि छातापुर विधानसभा-45 क्षेत्र में बदलाव के बाद ही छातापुर में शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार दिया जा सकता हैं, तभी हमारा छातापुर शिक्षित विकसित समृद्ध बन पाएगा।
कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, सुपौल जिला अध्यक्ष विजेंद्र मुखिया, जिला उपाध्यक्ष उमेश सहनी, छातापुर प्रखंड अध्यक्ष शंभु मुखिया, छातापुर विधानसभा प्रवक्ता विकास कुमार मंडल, विनय मंडल, छातापुर विधानसभा प्रभारी राजकुमार मुखिया, प्रखंड संयोजक मोनू मिश्रा, मंच संचालन विकास कुमार मंडल, इं. हरे राम निषाद, राम अवतार निषाद, प्रदेश कार्य समिति राजन चमन, ब्रह्मदेव सहनी जिला प्रवक्ता सहरसा, मनोज मुखिया, हरिशंकर यादव, सदानंद मंडल, अंगद कुमार, बलराम यादव, महानंद सहनी, गोपीकृष्ण राय, प्रमोद यादव, विनोद सहनी, सोनू झा सम्राट, संजय मुखिया, हरी मिश्रा, ताराचंद मुखिया, पिंटू सहनी, महिला विंग के बिजली देवी, बबीता देवी व अन्य कई लोग मौजूद थे।