ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

Bihar Politics: वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करने पर शाहनवाज हुसैन को धमकी, जानिए.. क्या बोले बीजेपी नेता?

Bihar Politics: वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करने पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को धमकी मिली है. शाहनवाज ने कहा है कि मुझे सोशल मीडिया और फोन पर धमकी भी मिल रही है लेकिन इससे मैं किसी तरह से डरने वाला नहीं हूं।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को धमकी दी जा रही है। मोबाइल फोन के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी उन्हें लगातार धमकी मिल रही है। शाहनवाज हुसैन को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।


वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करने पर धमकी मिलने मामले में बीजेपी नेता मो शाहनवाज हुसैन ने समस्तीपुर में कहा कि वक्फ बिल के फायदे को मजबूती के साथ लोगों के बीच रखने पर मुझे सोशल मीडिया और फोन पर धमकी भी मिल रही है लेकिन इससे मैं किसी तरह से डरने वाला नहीं हूं। 


रामनवमी का पर्व बिहार में शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की बात करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह तो बंगाल में होता है जब जय श्रीराम का नाम लेते ही ममता दीदी भड़क जाती है लेकिन बिहार में नीतीश कुमार रामभक्त हैं और अच्छे तरीके से रामनवमी मनाई जा रही है।


शाहनवाज हुसैन ने बताया कि नया वक्फ बिल मुस्लिम समुदाय के लोगो के फायदे के लिए ही लाया गया है लेकिन विपक्ष लोगों को गुमराह करने का काम कर रहा है। नीतीश कुमार के शासन की प्रशंसा करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार के विकास के लिए वे दिन रात मिहनत कर रहे है। 


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जितना काम अल्पसंख्यकों के लिए किया है उसका पसंगा मात्र भी लालू प्रसाद ने नही किया है। वक्फ बिल आने के बाद जेडीयू के मुस्लिम नेताओं द्वारा पार्टी छोड़ने और विधानसभा चुनाव में असर पड़ने के सवाल पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इसमे जेडयू के एक भी बड़े नेता शामिल नही हैं। साथ ही बिल आने से विधानसभा चुनाव में एनडीए को और ज्यादा वोट मिलने का दावा भी किया।   

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें