ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

Bihar Politics: सदन में मां राबड़ी देवी के अपमान पर भड़के तेजस्वी यादव, सीएम नीतीश को खूब सुनाया

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी पर भड़क गए थे और उन्हें बहुत कुछ सुना दिया था. अब तेजस्वी ने सीएम को खूब सुनाया है.

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: मंगलवार को बिहार विधान परिषद में खूब हंगामा हुआ। सीएम नीतीश कुमार भरे सदन में एक बार फिर से विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी पर भड़क गए और लालू प्रसाद को लेकर खूब खरी खोटी सुनाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी के अपमान का आरोप लगाते हुए एक तेजस्वी यादव ने जोरदार हमला किया है।


दरअसल, 65 फीसदी आरक्षण को 9वीं अनुसूचि में शामिल करने की मांग को लेकर विपक्षी सदस्य विधान परिषद में हंगामा कर रहे थे, तभी सीएम नीतीश हत्थे से उखड़ गए और खड़े होकर वह कह गए जो सदन में उन्हें नहीं कहना चाहिए था। सीएम ने पूर्व सीएम लालू प्रसाद को लेकर उनकी पत्नी और विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी को बहुत सी बातें सुना दी। अब तेजस्वी ने इसको लेकर कहा है कि नीतीश कुमार को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।


तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, “आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी द्वारा बार- बार पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी जी का भरे सदन में अपमान करना अत्यंत निंदनीय है। बिहार की भूमि माता सीता की जननी है , बिहार का मुखिया ही जब महिलाओं के लिए तू तड़ाक की भाषा का प्रयोग करेगा तो बिहार का इस से बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा”।


उन्होंने लिखा, “राबड़ी देवी जी बिहार के महिला सशक्तिकरण का एक जीवंत हस्ताक्षर हैं। बिहार की हर महिला में वो ये आशा, विश्वास और उत्साह जगाती हैं कि केवल पुरुष ही नहीं बल्कि यहाँ की नारी भी इतनी शक्तिशाली है जो अन्याय के ख़िलाफ़ जीवन पर्यन्त डट कर लड़ सकती है, अपने परिवार को सम्भाल सकती है और पूरे बिहार की समृद्धि में योगदान दे सकती है”।


तेजस्वी ने अंत में लिखा, “मुख्यमंत्री की ऐसी आपत्तिजनक भाषा, दुर्व्यवहार, अशिष्ट आचरण और अपमान नारी शक्ति का घोर अपमान है तथा महिलाओं को दोयम समझने वाली पुरुषवादी मानसिकता का भी परिचायक है। नीतीश कुमार जी को अपने इस आचरण, इस टिप्पणी के लिए तुरंत प्रभाव से बिहार की महिलाओं से माफ़ी माँगनी चाहिए”।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें