ब्रेकिंग
परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार

Bihar Politics: ‘20 बरस खाली पलटिए मारते रह गए..’ सीएम नीतीश पर तेजस्वी का तंज

Bihar Politics: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से सोशल मीडिया के जरिए सीएम नीतीश कुमार पर तीखा तंज किया है और कहा है कि 20 बरस खाली पलटिए मारते रह गए जनता को जवाब कब देंगे.

Bihar Politics
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से सोशल मीडिया के जरिए सीएम नीतीश कुमार पर तीखा तंज किया है और कहा है कि 20 बरस खाली पलटिए मारते रह गए जनता को जवाब कब देंगे.


दरअसल, बिहार में विधानसभा को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। अभी से ही पक्ष और विपक्ष के लोग एक-दूसरे पर हमलावर होते जा रहे हैं। खासकर लालू फैमिली लगातार नीतीश कुमार के ऊपर हमले बोल रही है और अगल-अलग मुद्दों पर सरकार की नाकामी उजागर करने में लगी है।


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पर हमला बोला है। तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, “बिहार की दो पीढ़ियों का वर्तमान और भविष्य बर्बाद करने वाले 20 बरसों के मुख्यमंत्री से उनकी विफलताओं की चर्चा करो तो वो सच्चाई उजागर होने के डर से भड़क जाते है। आपा खो देते है। असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए अनाप-शनाप बोलते है”।


अपने पोस्ट के साथ तेजस्वी यादव ने एक कार्टून शेयर करते हुए पोस्ट किया है। कार्टून में एक शख्स सीएम नीतीश से सवाल पूछ रहा है कि- अरे सर चुनाव आ रहा है, काम धाम तो कुछ किए नहीं, 20 बरस खाली पलटिए मारते रह गए। जनता को क्या जवाब देंगे?


इसपर सीएम के कार्टून की तरफ से जवाब होता है कि, काम धाम का कोई मतलब है, 2005 के पहले वाला ड्रामा इस बार भी कर देंगे, 20 साल से इसी पर तो खेल रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें