ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Bihar Politics: 'महागठबंधन की ओर से तेजस्वी ही हैं CM का चेहरा, जो अनाड़ी हैं वो नहीं समझे'...RJD प्रवक्ता की दो टूक

Bihar Politics: RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव ही सीएम का फेस हैं। जो अनाड़ी हैं, उन्हें नहीं समझना है तो ना समझें।

Bihar Politics
'महागठबंधन की ओर से तेजस्वी ही हैं CM का चेहरा'
© File Photo
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। सत्ता पक्ष और विपक्ष सभी चुनाव की रणनीति बनाने में लगे हैं। वहीं महागठबंधन के नेताओं की भी बैठक जारी है। महागठबंधन की ओर से अब तक औपचारिक रूप से सीएम फेस की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव को ही सीएम उम्मीदवार मानते हैं।


आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में ये कहा है कि महागठबंधन की ओर से सीएम का चेहरा तेजस्वी यादव ही हैं। इसमें कहीं कोई कंफ्यूजन नहीं है। जो लोग इस बात को नहीं समझ रहे हैं वह अनाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि जनता की पसंद तेजस्वी यादव ही हैं। इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता है। जो नहीं ये समझ रहा वो अनाड़ी है। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव के नाम की घोषणा सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने पहले ही कर दी है। बिहार की जमीनी हकीकत किसी को नहीं समझ में आ रही है तो वह राजनीति में अनाड़ी है।


आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि बिहार की जनता ने तेजस्वी को सीएम मान लिया है। तेजस्वी यादव जनता के दिलों पर राज करते हैं। बिहार की जनता तेजस्वी में अपना भविष्य देख रही है। तेजस्वी 2025 में महागठबंधन के सीएम का चेहरा हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के नाम की सुनामी बिहार चुनाव में है। बिहार की जनता की पहली पसंद तेजस्वी ही हैं इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें