ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar Politics: तेजस्वी बनेंगे सीएम और सहनी होंगे डिप्टी सीएम! विधानसभा चुनाव से पहले भगवान के दरबार में अर्जी लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव को सीएम और वीआईपी चीफ मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम बनाने की अर्जी लेकर दोनों दलों के नेता और कार्यकर्ता भगवान की शरण में पहुंच गए हैं.

Bihar Politics
भगवान की शरण में तेजस्वी और सहनी के कार्यकर्ता
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधिया धीरे-धीरे तेज हो रही हैं। एक तरफ जहां बीजेपी और जेडीयू ने कार्यकर्ताओं को एकजुट करना शुरू कर दिया है तो दूसरी तरफ आरजेडी और मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वैशाली में आरजेडी और वीआईपी के कार्यकर्ता अपनी फरियाद लेकर भगवान के दरबार में पहुंच गए हैं।


दरअसल, आरजेडी ने पहले ही तेजस्वी यादव को अपना सीएम कैंडिटेड घोषित कर रखा है। अगर 2025 बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो तेजस्वी यादव ही सीएम होंगे, यह पहले से तय है। वहीं लोकसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन में शामिल हुई मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के कार्यकर्ता अब सहनी को डिप्टी सीएम बनाने की मांग करने लगे हैं हालांकि अभी कुछ भी तय नहीं है। इसी बीच हाजीपुर में आरजेडी और वीआईपी के नेता-कार्यकर्ता तेजस्वी को सीएम और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम बनाने के लिए भगवान के दरबार में पहुंच गए।


हाजीपुर में राजद नेता राजीव रंजन ने तेजस्वी यादव को सीएम और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम बनने के मनोकामना को लेकर भगवान के दरबार में हाजिरी लगाई है। उन्होंने 51 लीटर दूध से अभिषेक किया है। यह पूजा हाजीपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा भुइंया मंदिर मे किया गया। इस दौरान आरजेडी नेता राजीव रंजन के साथ राजद और वीआईपी पार्टी के कई कार्यक्रता भी इस पूजा मे शामिल थे। सभी ने अपने हाथ मे लालू यादव और तेजस्वी यादव के साथ साथ मुकेश सहनी का फोटो ले रखा था।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें