ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले हर महीने 12 लाख लोगों को मिलेंगी नौकरियां, 38 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य-सम्राट चौधरी

Bihar Politics: उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में बिहार में तेजी से विकास हो रहा है। 2005 से 2020 तक राज्य में पांच लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरियां दी गईं।

Bihar Politics
बिहार चुनाव से पहले 12 लाख लोगों को मिलेंगी नौकरियां
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार के वैशाली में आयोजित वैशाली महोत्सव का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में बिहार में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि साल 2005 से 2020 तक राज्य में पांच लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरियां दी गईं। साथ ही, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार हर महीने 12 लाख लोगों को नौकरी और 38 लाख लोगों को रोजगार देने के लक्ष्य पर काम कर रही है।


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और वैशाली जैसे पवित्र स्थानों को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए काम कर रही है। सम्राट चौधरी ने ये भी कहा कि पटना एयरपोर्ट से अभी 30 लाख लोग सफर करते हैं। अब आने वाले दिनों में एक करोड़ लोग सफर करेंगे। उन्होंने कहा कि 7 छोटे एयरपोर्ट और 3 ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का निर्माण कराया जाएगा। छह महीने में मुजफ्फरपुर के एयरपोर्ट को विकसित किया जाएगा। 


उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए सरकार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। देश को सोने का शेर बनाना है, जो दुनिया में दहाड़ेगा। इस बार बिहार के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने का काम किया जाएगा। वहीं पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने वैशाली महोत्सव को गौरवशाली बताया। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर की जयंती पर यह आयोजन होना सौभाग्य की बात है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें