ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Bihar Politics: BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज पर गरम हुए श्रवण अग्रवाल, नीतीश सरकार को बताया तानाशाह

Bihar Politics: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने पटना में मुख्यमंत्री आवास के समीप बीपीएससी टीआरई 3.0 का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की म

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने पटना में मुख्यमंत्री आवास के समीप बीपीएससी टीआरई 3.0 का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं छात्रों एवं छात्राओं पर पटना पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज को राज्य सरकार का तानाशाही एवं दमनकारी रवैया बताया है।


श्रवण अग्रवाल ने कहा कि राज्य की एनडीए सरकार छात्रों के लोकतांत्रिक विरोध से घबराई हुई है। राज्य की सरकार लाठी डंडों के बल पर सरकार चलाना चाह रही है राज्य के छात्रों ओर महिला अभ्यर्थियों को जिस तरह से बर्बरता से पीटा गया राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पुरजोर रूप से सरकार के इस दमनकारी रवैया का विरोध करती है। सुशासन का  दावा करने वाली मौजूदा सरकार में न्याय मांगना बहुत बड़ा अन्याय हो गया है। 


उन्होंने कहा कि बीपीएससी टीआरई 3.0 के रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं अभ्यर्थियों की बस एक ही मांग थी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनसे मिलकर उनकी बातों को सुन ले लेकिन नीतीश कुमार जो महिला संवाद के लिए जाने जाते है उनके आवास के समीप जिस तरह से महिला अभ्यर्थियों के साथ अत्याचार एवं अन्याय हुआ पूरी तरह से उजागर हो गया है कि राज्य में अराजकता है और सरकार अलोकतांत्रिक हो गई है। 


श्रवण अग्रवाल ने कहा कि राज्य लोक सेवा आयोग बीपीएससी अभ्यर्थियों एवं छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है राज्य लोक सेवा आयोग के गलतियों का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पूरी तरह से छात्रों के मांग के साथ खड़ी है। राष्ट्रीय प्रवक्ता अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को छात्रों से मिलकर उनकी जायज मांग को सुनाई चाहिए और टीआरई 3 पूरक परीक्षा का परिणाम जारी किए जाने की दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें