ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Politics: ‘राजद और कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम एक जैसा’ बिहार के डिप्टी सीएम ने क्यों कही यह बात?

Bihar Politics: बिहार के लखीसराय में आऱजेडी नेताओं ने पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी की थी. इसका वीडियो वायरल होने के बाद इसपर सियासत शुरू हो गई है.

Bihar Politics
सम्राट चौधरी का बड़ा हमला
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जहां पूरा देश एकजुट हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों के नेता इसको लेकर सियासत भी कर रहे हैं। आरजेडी नेताओं का पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते वीडियो वायरल होने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी और कांग्रेस पर एकसाथ हमला बोला है।


सम्राट चौधरी ने एक्स पर फर्स्ट बिहार का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “राजद और कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम एक जैसा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद RJD-Congress के नेता पाकिस्तान के चैनलों का "Poster Boy" बन गए हैं। पाकिस्तानियों से अधिक राजद और कांग्रेस में नूरा कुश्ती चल रही है, कौन पाकिस्तान प्रेम में अधिक पागल है?”


सम्राट ने आगे लिखा, “बिहार में राजद के नेता "पाकिस्तान जिंदाबाद" का नारा लगा रहे हैं, वहीं कर्नाटक के कांग्रेसी सीएम "आतंक के आकाओं" पर हमले ना करने की पौरोकारी कर रहे हैं। ये अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक स्थिति है। देश इस मानसिकता को बखूबी समझ भी रहा है। जनता भी इसका माकूल जवाब देगी”।


बता दें कि पहलगाम हमले के बाद दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने एक सुर में आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार के साथ मजबूती से खड़ा होने की बात कही थी हालांकि उन्हीं दलों के कुछ नेताओं का पाकिस्तान प्रेम उमड़ रहा है, यहां तक कि पाकिस्तान के समर्थन में आरजेडी के लोग नारेबाजी करते भी नजर आए हैं। जिसको लेकर राष्ट्रीय जनता दल की खूब फजीहत हो रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें