Bihar Politics: बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक दल जोरशोर से तैयारी में जुटे हैं। इसी बीच गठबंधन को लेकर कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) ने बड़ा बयान दिया है।
वाड्रा ने कहा है कि यूपी-बिहार जैसे राज्यों में कांग्रेस की स्थिति सुधारने के लिए पार्टी को लोगों के बीच रहना चाहिए। उनकी समस्याएं सुननी चाहिए और उसका समाधान निकालना चाहिए। साथ ही जो वादे किए जाते हैं, उन्हें पूरे करने चाहिए। रॉबर्ट वाड्रा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी लालू यादव के परिवार को परेशान कर रही है।
उन्होंने कहा कि ये बिल्कुल गलत है। जब भी कोई चुनाव होता है तो विपक्ष के उम्मीदवार को परेशान किया जाता है। रॉबर्ट वाड्रा ने आगे कहा कि अगर बिहार में तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस का गठबंधन होता है तो कांग्रेस और लालू परिवार को लाभ होगा। साथ ही इसका फायदा बिहार की जनता को भी मिलेगा।






