ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

कुशवाहा की पार्टी में घमासान पर सियासत गरमाई: RJD ने कहा- नीतीश को कुर्सी से हटाने के लिए हो रहा सारा खेल; बीजेपी का तीखा पलटवार; क्या बोली RLM?

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM में मचे घमासान पर बिहार की सियासत गरमा गई है। RJD ने इसे नीतीश कुमार को हटाने की साजिश बताया, जबकि BJP और RLM ने आरोपों को खारिज किया।

Bihar Politics
बिहार में सियासी घमासान
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: केंद्र और बिहार की सत्ता में साझेदार उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा में मचे घमासान को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। इसको लेकर पक्ष और विपक्ष को नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। आरजेडी ने कहा है कि यह सारा खेल नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से बेदखल करने के लिए खेला जा रहा है।


दरअसल, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे को बिहार सरकार का मंत्री बनाए जाने के बाद पार्टी के चार में से तीन विधायकों ने बगावत कर दिया है और पार्टी नेतृत्व पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। तीन बागी विधायकों ने बीते दिनों बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद विपक्ष हमलावर हो गया है।


विपक्ष का आरोप है कि बीजेपी कुशवाहा की पार्टी को तोड़कर सीएम नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने का खेल रच रही है। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि बीजेपी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुर्सी से बेदखल करने की तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि बीजेपी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के तीन विधायक को तोड़ने में लगी हुई है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा को तोड़ने के बाद बीजेपी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाकर अपना मुख्यमंत्री बनाएगी।


आरजेडी के इस आरोप पर बीजेपी ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि एनडीए बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आरएलएम में जो हो रहा है वह उसका आंतरिक मामला है। हम विश्वास करते हैं की पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के भावनाओं का सम्मान होना चाहिए।


वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रवक्ता राम पुकार सिंहा ने पार्टी के अंदर मचे घमासान पर कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तीनों विधायक माधव आनंद, रामेश्वर कुमार महतो और आलोक कुमार सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात की थी।


उन्होने कहा कि जहां तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा अपने आवास पर लिट्टी-चोखा का जो भोज किए थे, उसमें तीनों विधायक किसी कारणवश बाहर थे इसलिए नहीं पहुंच पाए थे। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के सभी विधायक पूरी तरह से इंटेक्ट हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा की कोशिश है कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर NDA गठबंधन का मज़बूत हिस्सा बने।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें