ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Politics: कौन माई का लाल पैदा लिया है जो.. लालू यादव के करीबी की धमकी पर भड़की JDU, BJP ने भी धो डाला

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों से पहले आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह के विवादित बयान पर सियासत गरमा गई। जेडीयू और बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा है कि बिहार में कानून का राज है, कोई भी कानून हाथ में नहीं ले सकता है।

Bihar Politics
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव के नतीजो से पहले बिहार की राजनीत गरमा गई है। लालू प्रसाद यादव के करीबी आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने चेतावनी दे दी है कि अगर मतगणना में गड़बड़ी हुई तो बिहार का हाल नेपाल और बांग्लादेश जैसा हो जाएगा। आरजेडी एमएलसी की धमकी पर सत्ताधारी जेडीयू और बीजेपी गरम हो गए हैं और कहा है कि बिहार में कानून का राज है और किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।


दरअसल, बिहार चुनाव 2025 के नतीजे सामने आने से पहले राजद नेता सुनील कुमार सिंह का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अगर मतगणना में गड़बड़ी हुई तो आरजेडी के कार्यकर्ता बिहार में नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात बना देंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि ऐसी स्थिति हो जाएगी, जिसे संभालना मुश्किल होगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर चुनाव परिणामों में किसी तरह की धांधली की गई तो राजद कार्यकर्ता सड़क पर उतर जाएंगे।


आरजेडी एमएलसी के बयान पर जेडीयू भड़क गई है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि चुनाव के नतीजे आने से पहले ही राष्ट्रीय जनता दल की यह आपराधिक मनोवृति कैसे उभरकर सामने आ गई। उन्होंने कहा कि आरजेडी की तरफ से जो भी आरोप लगाए गए उसके साक्ष्य हमारे पास मौजूद हैं। नीरज कुमार ने कहा कि बिहार में अमन का राज है लेकिन अगर कोई गुंडागर्दी करेगा तो इसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि किसी ने अगर समाज में सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश की तो उसे माकूल जवाब दिया जाएगा। खिसीयानी बिल्ली खंभा नोचे? अगर दागी नेतृत्व रहेगा तो बिहार की जनता अपने चेहरे पर राजनीति का दाग नहीं लेना चाहती है। बिहार लोकतंत्र की जननी है, कौन माई का लाल पैदा लिया है इस बिहार में जो नीतीश कुमार की सरकार में कानून को अगर कोई हाथ में लेने की कोशिश करेगा तो चुनाव आयोग ने तो मुकम्मल व्यवस्था की ही है, सरकार भी माकूल जवाब देगी।


उधर, बीजेपी ने भी आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है और स्पष्ट कहा है कि बिहार में अब जंगलराज नहीं है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है कि जिस तरह से आरजेडी के लोग इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, यह जनता और मतदाता का अपमान करने के समान है। जनता और मतदाता जिसको मेनडेट दे सरकार उसी की बनेगी। जनता ने एनडीए को अपना मेनडेट दे दिया है।


उन्होंने कहा कि बिहार में कोई जंगलराज नहीं है कि कोई गुंडागर्दी करेगा। बिहार में कानून का राज है और कानून के राज में किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। आरजेडी हार की हतासा में है और सिर्फ ख्याली पुलाव पका रहा है। जनता सबकुछ जानती है और जिसको मेनडेट मिला है जनता उसके साथ है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें