ब्रेकिंग
Bihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास

Bihar Politics: बारिश और खराब मौसम के बीच भी RJD प्रत्याशी रामबाबू सिंह का तूफानी जनसंपर्क, क्षेत्र की जनता ने किया भव्य स्वागत

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी रामबाबू सिंह का बारिश और खराब मौसम के बीच भी तूफानी जनसंपर्क अभियान जारी रहा। बड़हरा क्षेत्र में जनता ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह उर्फ़ रामबाबू सिंह ने आज बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के बाभनगांवा, सरैया बाजार, पैगा, बखोरापुर, लौहर, छोटका लौहर, छपरा पर, भुसउला, करजा, केशोपुर, रामशहर, देवव्रत, पंडितपुर, में जनसंपर्क अभियान चलाया।


सुबह से मौसम बेहद खराब रहा, लेकिन इसके बावजूद रामबाबू सिंह बारिश में भीगते हुए जनता से मिलने पहुंचे। हर गांव में लोगों ने ढोल-नगाड़ों, नारों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोशीला स्वागत किया।


जनसभा को संबोधित करते हुए रामबाबू सिंह ने कहा कि “सारे विरोधी मुझे हराने के लिए एकजुट हो गए हैं। भाजपा के बड़े नेता बिहार में कैंप कर रहे हैं और कुछ वोट काटने वाले उनसे वोट का सौदा कर चुके हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहिए। यह चुनाव बड़हरा की इज्जत और विकास का है। लालटेन पर बटन दबाकर ऐसे लोगों को सबक सिखाइए।”


कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख नेता महंत मुखिया, युवा राजद के कोषाध्यक्ष सोनू राय, पूर्व मुखिया संजय सिंह, अनूप सिंह, अंकित सिंह, राजू सिंह, विनोद यादव, सुभाष कुमार उर्फ नेताजी, पप्पू सिंह, और हंसराज सिंह सहित कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


युवा राजद के कोषाध्यक्ष सोनू राय ने भी जनता से राजद प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा और कहा “हमारा लक्ष्य स्पष्ट है, तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना। इसके लिए हर बूथ पर लालटेन जलाना है और रामबाबू सिंह को भारी मतों से विजयी बनाना है।”


जनता के अपार उत्साह से प्रभावित होकर रामबाबू सिंह ने कहा खराब मौसम के बावजूद जनता की भीड़ और जनता का जोश बताता है कि बड़हरा में अब बदलाव तय है। इस बार जनता वोट चोरों और बिकाऊ नेताओं को करारा जवाब देगी, और विकास की नई रोशनी लालटेन से हर घर तक पहुंचेगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें