ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Politics: अपनी किस बड़ी भूल के लिए अबतक पछता रहे प्रशांत किशोर? सीएम नीतीश और तेजस्वी पर खूब बरसे

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने कहा है कि कुछ साल पहले उन्होंने जीवन की एक सबसे बड़ी भूल कर दी थी. उस भूल के लिए वह आज तक पछता रहे हैं. इस दौरान पीके सीएम नीतीश और तेजस्वी पर खूब बरसे.

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर बिहार में अपनी सियासी जमीन तलाश रहे हैं। एक साल तक बिहार के पंचायतों की धूल फांकने के बाद बीते उपचुनावों में जन सुराज ने कोशिश तो की लेकर नाकामी ही हाथ लगी। अब बिहार में विधानसभा के चुनाव होने से ऐसे में प्रशांत किशोर सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने एक पुरानी भूल की चर्चा कर दी, जिसके लिए वह आज भी उन्हें बहुत पछतावा होता है।


दरअसल, प्रशांत किशोर ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बेदाग छवि को देखकर उनके साथ जुड़े थे। उनकी इसी छवि को देखकर उन्हें मुख्यमंत्री बनाए रखने के लिए आरजेडी से गठबंधन करने की सलाह दी थी लेकिन वह मेरी अबतक की सबसे बड़ी भूल थी। इस दौरान वे सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी पर खूब बरसे।


प्रशांत किशोर ने कहा कि साल 2014 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रगति कर रहा था लेकिन मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उन्होंने साल 2015 में प्रदेश की राजनीति में नई परंपरा की शुरुआथ कर दी थी। वह सत्ता में बने रहने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाने लगा। नीतीश कुमार ने सभा राजनीतिक मर्यादा को ताक पर रख दिया। जिसके कारण उनसे दूरी बना ली। 


पीके ने कहा कि अब तो हालात और भी खराब हो गए हैं। सिर्फ नीतीश कुमार ही पलटू राम नहीं हैं बल्कि सत्ता में बने रहने के लिए तेजस्वी यादव और बीजेपी के लोग भी किसी हद तक समझौता करने के लिए तैयार रहते हैं। अब ये सभी लोग पलटू राम बन गए हैं। बिहार को इनसे मुक्ति दिलाने के लिए आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे और जन सुराज पार्टी का किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं होगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें