ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Politics: 'ना झुका हूं..ना झुकूंगा...टाइगर अभी जिंदा है'...लालू एंड फैमिली से ED की पूछताछ के बीच पटना की सड़कों पर लगे पोस्टर

Bihar Politics: लैंड फॉर जॉब केस में फंसे लालू एंड फैमिली से ईडी की पूछताछ जारी है। इसी बीच पटना की सड़कों पर लालू प्रसाद यादव के समर्थन में पोस्टर लगाए गये हैं।

Bihar Politics
.लालू एंड फैमिली से ED की पूछताछ के बीच पटना की सड़कों पर लगे पोस्टर
© First Bihar
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री और आऱजेडी चीफ लालू प्रसाद से ईडी ने बुधवार को पूछताछ की। ईडी के अधिकारियों ने करीब चार घंटे तक लालू प्रसाद से लैंड फॉर जॉब केस से जुड़े सवाल पूछे। इस केस में लालू एंड फैमिली से ईडी की पूछताछ जारी है। इसी बीच राजधानी पटना की सड़कों पर लालू के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं।


लैंड फॉर जॉब केस में फंसे लालू एंड फैमिली इन दिनों मुश्किल में हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, और राजद विधायक तेज प्रताप यादव से ED ने पूछताछ की। इसके बाद बिहार की सियासत भी तेज हो गई है। पटना के अलग-अलग चौक चौराहे पर राजद नेताओं के द्वारा लालू के समर्थन में पोस्टर लगाये गये हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि 'ना झुका हूं.. ना झुकूंगा.. टाइगर अभी जिंदा है।'


पोस्टर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ लालू यादव की भी तस्वीर लगाई गई है। पोस्टर में दिखाया गया है कि लालू यादव को ईडी, सीबीआई, भक्त, आरएसएस, पीएमओ झुकाने की कोशिश कर रहा है। पोस्टर के जरिए ये दिखाने की कोशिश की जा रही है कि लालू परिवार को ईडी की पूछताछ से कोई फर्क नहीं पड़ता है, लालू यादव ना झुके हैं...और ना झुकेंगे।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें