ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Politics: 'चारा चोरी करने का लिया संकल्प, तेल पिलावन लाठी घुमावन राज की हुई थी शुरुआत'...पटना की सड़कों पर लगे लालू के खिलाफ पोस्टर

Bihar Politics: राजधानी पटना की सड़कों पर लालू प्रसाद के खिलाफ पोस्टर लगे हैं। जिसमें उनपर जमकर निशाना साधा गया है।

 Bihar Politics
पटना की सड़कों पर लगे लालू के खिलाफ पोस्टर
© First Bihar
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता एक-दूसरे के ऊपर निशाना साधने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी राजनीतिक छींटाकशी के बीच राजधानी पटना की सड़कों पर लालू प्रसाद के खिलाफ पोस्टर लगाये गये हैं।


लालू के खिलाफ लगाये गये पोस्टर नें उन्हें चारा चोर कहा गया है। राजधानी पटना के चौक-चौराहों पर आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का पोस्टर लगाकर उनपर जमकर हमला बोला गया है। इस पोस्टर में यह बताने की कोशिश की गई है कि 10 मार्च 1990 को लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और उसी दिन यह संकल्प लिया था कि वो चारा चोरी करेंगे। 


पोस्टर में इस दिन को काला दिन बताया गया है, साथ ही लिखा गया है कि तेल पिलावन लाठी घुमावन राज की शुरुआत हुई थी। इसके अलावा पोस्टर में कई तरह के स्लोगन लिखकर लालू प्रसाद पर निशाना साधा गया है। पोस्टर में 'जब लालू ने गाय का चारा चर लेने की ली थी शपथ, बिहार की जनता का ढोल बजाने को लिया था शपथ, भूलेगा नहीं बिहार' ये सारी बातें लिखकर लालू यादव को आड़े हाथों लिया गया है। 

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें