ब्रेकिंग
परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार

Bihar Politics: पटना में लालू के पोस्टर लगने पर सियासत, बीजेपी ने बताया कौन है बिहार का असली टाइगर?

Bihar Politics: लैंड फॉर जॉब केस में इन दिनों लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राजद विधायक तेज प्रताप यादव से

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: लैंड फॉर जॉब केस में इन दिनों लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राजद विधायक तेज प्रताप यादव से ED ने पूछताछ की है। इसके बाद बिहार की सियासत भी तेज हो गई। पटना में पोस्टर लगाकर लालू को टाईगर बताया गया है हालांकि बीजेपी ने बताया है कि बिहार का असली टाइगर कौन है।


दरअसल, राजधानी पटना के अलग-अलग चौक चौराहों पर राजद नेताओं के द्वारा पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि ना झुका हूं.. ना झुकूंगा.. टाइगर अभी जिंदा है। पोस्टर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ लालू यादव की भी तस्वीर लगाई गई है। पोस्टर में दिखाया गया है कि लालू यादव को ईडी, सीबीआई, आरएसएस, पीएमओ झुकाने की कोशिश कर रहे हैं।


इसको लेकर सिसासत शुरू हो गई है। बीजेपी के फायर ब्रांड विधायक हरीभूषण सिंह बचौल ने कहा है कि यह अपने मुंह मिया मिट्ठू बनने वाली बात है। बिहार की राजनीति के टाईगर नीतीश कुमार हैं और नीतीश कुमार के सामने बिहार में कोई नहीं है। नीतीश कुमार रूपी टाईगर अभी जिंदा है। लालू प्रसाद फूंके हुए कारतूस बन चुके हैं। लालू प्रसाद सजायाफ्ता हैं और पंचायत का चुनाव भी नहीं लड़ सकते हैं। समर्थक अपने खुशी से पोस्टर लगाते हैं लेकिन लालू प्रसाद और आरजेडी और कांग्रेस का अध्याय बिहार में समाप्त हो चुका है।


उन्होंने कहा कि ईडी सीबीआई देश की स्वतंत्र संस्था है और अभी जो लालू परिवार के खिलाफ जांच चल रही है उसका पेटिशन आरजेडी के ही नेता शिवानंद तिवारी ने दिया था। लालू प्रसाद जब पहली बार जेल गए उस वक्त बीजेपी की सरकार नहीं थी। जब उन्हें सजा हुई उस वक्त केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। अभी जो ईडी पूछताछ कर रही है वह शिवानंद तिवारी के पेटिशन पर ही पूछ रही है। इससे बीजेपी का कोई लेना देना नहीं है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें