ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Politics: ‘अश्लील बातें करने वाला बिहार का बुड्ढा लड़का लोफर है’, आरजेडी के निशाने पर कौन?

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राबड़ी देवी को ‘लड़की’ कहे जाने पर आरजेडी और विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला किया। विपक्षी सदस्यों को 12 घंटे के लिए सस्पेंड किया गया और आरजेडी ने सोशल मीडिया पर विरोध जताया।

Bihar Politics
आरजेडी का तीखा हमला
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद में विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लड़की कहे जाने पर आरजेडी के साथ साथ पूरा विपक्ष सरकार और मुख्यमंत्री पर हमलावर हो गया है। आज विधान सभा और विधान परिषद के बाहर और भीतर इसको लेकर आरजेडी ने कड़ा विरोध जताया।


दरअसल, बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान हो रहे हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए उन्हें लड़की कहकर संबोधित किया था। इस बात को लेकर राबड़ी देवी के साथ साथ पूरा विपक्ष मुख्यमंत्री से सदन में माफी मांगने की मांग कर रहा है। 


सदन के बाहर और भीतर विपक्षी सदस्यों ने मंगलवार को भारी हंगामा किया। विधानसभा में विपक्ष सदन से वॉक आउट कर दिया जबकि विधान परिषद में जोरदार हंगामे के बीच पक्ष और विपक्ष के सदस्य आपस में भिड़ गए जिसके बाद सभापति ने विपक्षी सदस्यों को 12 घंटे के लिए सदन से सस्पेंड कर दिया।


इसी बीच आरजेडी ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट किया है। आरजेडी ने लिखा, “संवैधानिक पद पर बैठ महिलाओं के लिए अश्लील बातें करने वाला बिहार का बुड्ढा लड़का लोफर है”। आरजेडी ने अपने पोस्ट में किसी का नाम तो नहीं लिखा लेकिन जिस प्रकार से पोस्ट लिखा गया है, ऐसा माना जा रहा है कि यह हमला सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें