ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Politics: 'CM नीतीश कुमार के खाने में कुछ मिलाया जा रहा, जिससे उनका दिमाग खराब हो रहा'... RJD विधायक ने ये क्या कह दिया!

Bihar Politics: आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खाने में कुछ-कुछ मिलाया जा रहा है, जिससे उनका दिमाग खराब होता जा रहा है।

Bihar Politics
CM नीतीश के खाने में कुछ मिलाया जा रहा, जिससे उनका दिमाग खराब हो रहा'
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, लिहाजा सभी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती हैं। नीतीश कुमार और राष्ट्रगान के अपमान पर चल रही कॉन्ट्रोवर्सी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। इस मुद्दे को लेकर आरजेडी लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर है।


आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि 'मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खाने में कुछ-कुछ मिलाया जा रहा है, जिससे उनका दिमाग खराब होता जा रहा है। उनके खाने की जांच होनी चाहिए।' आरजेडी विधायक ने आगे कहा कि 'नीतीश कुमार के खाने में कुछ-कुछ मिलाकर उनकी तबीयत खराब की जा रही है। नीतीश के आसपास के लोग माल कमा रहे हैं और नीतीश को कुछ-कुछ खिला रहे हैं। उसी के कारण नीतीश उल्टी-सीधी हरकतें करते हैं। उल्टा-पुल्टा बोलते हैं। इसकी जांच होने चाहिए कि आखिर उनके खाने में क्या मिलाया जा रहा है। राष्ट्रगान का अपमान करने पर धारा है। तीन साल की सजा होती है। नीतीश ने अपमान किया है। जब तक नीतीश कुमार माफी नहीं मांगेंगे तब तक सदन नहीं चलने देंगे। '


वहीं आरजेडी विधायक के बयान पर पलटवार करते हुए जेडीयू कोटे के मंत्री मदन सहनी ने कहा कि 'सीएम नीतीश के खाने में कुछ नहीं मिलाया जा रहा। ये बनावटी बात है। बजट सत्र से तेजस्वी गायब रहते हैं। चुनावी साल है, जनता देख रही है। इन चीजों को छुपाने के लिए विपक्ष उल्टे सीधे मुद्दे उठाकर सीएम नीतीश को घेर रहा है और सीएम पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मदन सहनी ने आगे कहा कि नीतीश बिहार के लिए हर तरीके से अच्छे हैं। नीतीश ने राष्ट्रगान का कोई अपमान नहीं किया है। सीएम नीतीश सदन में माफी नहीं मांगेंगे। सीएम नीतीश साधारण व्यक्ति का भी आदर करते हैं। आरजेडी ने हमेशा बिहार को ठगने का काम किया। जातीय उन्माद फैलाया है। उनके कोई दावे में दम नहीं है।सीएम नीतीश की कोई मेडिकल जांच नहीं होगी।'

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें