ब्रेकिंग
बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान

Bihar Politics: ‘नीतीश कुमार का विकास शहरों तक ही सीमित’ चचरी पुल के उद्घाटन के मौके पर बोले मुकेश सहनी

Bihar Politics: सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर में चचरी पुल का उद्घाटन करते हुए मुकेश सहनी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा। कहा कि मुख्यमंत्री का विकास शहरों तक सीमित है, ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के नहरवार पंचायत स्थित नहरवार और मैंना गांव को जोड़ने वाली सड़क पर विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ताओं और मुखिया प्रतिनिधि नंदन यादव द्वारा चचरी पुल का निर्माण कराया गया। गुरुवार को इसका उद्घाटन वीआईपी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने किया। 


वीआईपी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कार्यकर्ताओं के इस प्रयास पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि कार्यकर्ताओं ने आज चचरी पुल का निर्माण कर जनता को सुविधा मुहैया कराया है। उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को स्थानीय लोगों द्वारा हल किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 20 सालों से बिहार के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन उनका विकास कार्यक्रम सड़कों के आसपास और शहरों तक ही सीमित रह सका। गांव में जहां देश की आत्मा बसती है, वहां के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। आज इस पुल के निर्माण के साथ लोगों को अब एक दूसरे गांव में जाने के लिए कम दूरी तय करनी पड़ेगी। 


उन्होंने कहा कि तीन महीने में यह सरकार बदलने वाली है। अब प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद यहां पुल का निर्माण कराया जाएगा, जिससे लोगों को फिर से चचरी का पुल नहीं बनाना पड़े। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें