ब्रेकिंग
पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल

Bihar Politics: ‘चुनाव आयोग खुद राजनीतिक पार्टी बन गया है’ VIP चीफ मुकेश सहनी का EC पर तंज

Bihar Politics: VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए कहा कि वह अब खुद एक राजनीतिक पार्टी जैसा व्यवहार कर रहा है। उन्होंने वोटर अधिकार यात्रा को लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बताया।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को कहा कि वोटर अधिकार यात्रा को बिहार की जनता जबरदस्त समर्थन दे रही है। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों और धर्मों के लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर रहे हैं। यह देखना उत्साहजनक है। लोग सड़कों पर उतरकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सभी पार्टी नेताओं का स्वागत कर रहे हैं।   


उन्होंने कहा कि हमारी यह यात्रा सुनिश्चित करती है कि हर नागरिक का वोट सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई आने वाली पीढ़ी के लिए लड़ाई है। आज वोट का अधिकार है तभी हम बिहार के मंत्री बने और लालू यादव मुख्यमंत्री बने।आरएसएस, भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर लोगों के वोट काट रहे हैं और कहा जा रहा है तुम भारत के नागरिक नहीं हो। यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। अगर हम भारत मे हैं तो भारत के ही नागरिक हैं।


मुकेश सहनी ने कहा कि चुनाव आयोग को लेकर राहुल गांधी ने मतदान को लेकर शिकायत की और अब उन्हीं से एफिडेविट मांगा जा रहा है। चुनाव आयोग को जो शिकायत की गई उस मामले की जांच करनी चाहिए। चुनाव आयोग से हमारी लड़ाई नहीं है। 


सहनी ने कहा कि चुनाव आयोग का काम चुनाव कराना है। आज विपक्ष जो सवाल उठा रहा है, उसे  चुनाव आयोग को जांच करना चाहिए। चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है, उसे नागरिक के साथ होना चाहिए, लेकिन आज लगता है कि वह खुद एक राजनीतिक पार्टी बन गई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें