ब्रेकिंग
मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला?वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला?वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश

Bihar Politics: ‘जनसंख्या के आधार पर मिले आरक्षण, पूरे देश में लागू हो तेलंगाना मॉडल’ मुकेश सहनी की मांग

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने वंचितों और पिछड़ों को उनका हक दिलाने के लिए तेलंगाना की कांग्रेस सरकार के 42 प्रतिशत आरक्षण

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने वंचितों और पिछड़ों को उनका हक दिलाने के लिए तेलंगाना की कांग्रेस सरकार के 42 प्रतिशत आरक्षण के फैसले पर बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पार्टी देशभर में जनसंख्या के आधार पर आरक्षण की मांग कर रही है और कहा कि तेलंगाना के आरक्षण मॉडल को हर राज्य में लागू होना चाहिए। उन्होंने प्रदेश के लोगों से वादा किया कि बिहार में हमारी सरकार बनते ही हम भी वंचितों और पिछड़ों को उनका हक, न्याय और आरक्षण दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


सहनी ने कहा कि बिहार में भी महागठबंधन की सरकार जब सत्ता में थी, तब भी जातीय आधारित गणना करवाकर आरक्षण का दायरा बढ़ाने का काम किया गया था, लेकिन आरक्षण विरोधी भाजपा की केंद्र की सरकार ने इसे नौवीं अनुसूची में नहीं डाला। इस कारण यह कोर्ट में उलझ गया है।


मुकेश सहनी ने कहा कि वीआईपी तेलंगाना में आरक्षण के दायरे को बढ़ाने का स्वागत करती है और इसे हर हाल में सभी राज्यों में लागू करने की भी मांग करती है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें