ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

Bihar Politics: VIP चीफ मुकेश सहनी ने सीएम नीतीश को बताया बीमार, बोले- कोमा में जा चुकी है सरकार

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज मुजफ्फरपुर पहुंचे और वहां के वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर दो दिन पहले कटरा के रहने वाले क

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज मुजफ्फरपुर पहुंचे और वहां के वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर दो दिन पहले कटरा के रहने वाले कमलेश सहनी की पीट-पीटकर हत्या मामले में दोषियों को सजा दिलाने की बात रखी।


एसएसपी से मिलने के बाद सहनी ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि वे पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि आज लोगों के मन से प्रशासन का डर समाप्त हो गया है। लोग कानून को अपने हाथों में लेकर कार्रवाई कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। एसएसपी से मुलाकात की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आश्वासन दिया गया है कि जो भी आरोपी हैं, उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। सहनी ने पीड़ित परिवार को भरोसा देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा और हरसंभव मदद दी जाएगी।


उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे पूरी तरह अस्वस्थ हो गए हैं। यही कारण है कि उनसे अब बिहार संभल नहीं रहा है। अपराधी इसी कारण मस्त हैं और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर घूम रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से सत्ता छोड़ने का आग्रह किया। वे सत्ता छोड़ दें और बाकी लोगों को सरकार चलाने दें। आज स्थिति यह है कि मंत्रियों के परिवार की हत्या हो रही है। अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें