BIHAR: नौकरी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, खगड़िया में साइबर ठग गिरफ्तार छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए Bihar Train News: बिहार के स्टेशनों को मिली बड़ी राहत, रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को दी मंजूरी टी सी एच एदुसर्व 16 सितम्बर से नया बैच शुरू, 100% फीस माफी की सुविधा Bihar News: फ्री फायर गेम खेल रहा किशोर को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस कर रही छापेमारी
20-Feb-2025 02:24 PM
By First Bihar
Bihar Politics: बिहार कांग्रेस के प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद कृष्णा अल्लावरु गुरुवार (20 फरवरी) को पहली बार पटना पहुंचे. पटना हवाई अड्डा पर पहुंचने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया.वही बिहार कांग्रेस प्रभारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत मंत्र दिया। अपने संघर्ष की कहानी सुनाते हुए कार्यकर्ताओं को मेहनत और एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भले ही बिहार में कांग्रेस की सरकार वर्षों से न हो, लेकिन पार्टी का झंडा आज भी मजबूती से लहरा रहा है।
संघर्ष की दास्तान से कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित
बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने अपनी राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए बताया कि उनके परिवार में राजनीति में कोई नहीं था। जब वे राजनीति में आए तो उन्हें दरवाजे-दरवाजे भटकना पड़ा। किसी से मिलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार आगे बढ़ते रहे। उन्होंने बताया कि 2015 में पार्टी ने उन्हें पंजाब में काम करने का निर्देश दिया, जहां उन्होंने गाँव-गाँव और वार्ड-वार्ड जाकर कार्य किया। नतीजतन, पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनी। इसके बाद उन्हें गुजरात भेजा गया, जहां उन्होंने दस महीने तक काम किया। हालांकि, वहां थोड़े से मार्जिन से कांग्रेस सरकार बनाने से चूक गई।
मेहनत करने वालों को मिलेगा संगठन में स्थान
कांग्रेस प्रभारी ने साफ शब्दों में कहा कि जो कार्यकर्ता मैदान में संघर्ष करता है और खून-पसीना बहाता है, उसे संगठन और टिकट वितरण में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भी संगठन की कमियों को दूर करने की बात कही है। उन्होंने बिहार के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे खुलकर मेहनत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का भविष्य सदाक़त आश्रम में नहीं, बल्कि मैदान में तय होगा।
गुटबाजी करने वालों पर होगी कार्रवाई
प्रभारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि मतभेद हर जगह होते हैं, लेकिन अगर कोई गुटबाजी लक्ष्मण रेखा पार करती है, तो ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा, "बिहार में हमें हर हाल में जीत हासिल करनी है। कोई भी कितना भी बड़ा बाहुबली क्यों न हो, अकेले चुनाव नहीं जीत सकता। हमें संगठित होकर लड़ना होगा।"
बिहार का जल्द करेंगे दौरा
कांग्रेस प्रभारी ने घोषणा की कि वे आने वाले हफ्तों में बिहार का दौरा करेंगे और अब पटना में कम, फील्ड में ज्यादा नजर आएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा, "लड़ेंगे, जीतेंगे।"कांग्रेस को कांग्रेस ही हरा सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हराने की ताकत किसी भी विपक्षी दल में नहीं है, लेकिन अगर कांग्रेस नेता खुद अंदरूनी कलह में उलझे रहे, तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि दिल्ली के चक्कर काटना छोड़ दो..पटना को चक्कर काटना छोड़ दो। गांव-गांव, पंचायत, वार्ड में जाओ क्यों कि यहां की तीजोरी की चाबी वही पर है। अब बिहार के गांव, पंचायत, वार्ड में जाएंगे और संघर्ष करेंगे। मैं खुद पूरे बिहार का दौरा करने जा रहा हूं।