ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Politics: लालू एंड फैमिली पर बरसे शाहनवाज हुसैन, कहा- 'उनके कारण बिहार में हवाई सेवा के विस्तार में देरी, RJD के लिए विकास नहीं..जमीन जरूरी'

Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने लालू एंड फैमिली पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि लालू प्रसाद के कारण बिहार में हवाई सेवा के विस्तार में देरी हुई है।

Bihar Politics
लालू एंड फैमिली पर बरसे शाहनवाज हुसैन
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने लालू परिवार पर हमला बोला है। बिहार में बेहतर हो रही विमान सेवाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर राजद के शासन में जमीन मिल जाती तो मुजफ्फरपुर में पहले ही विमान सेवा शुरू हो जाती। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि राजद के लिए विकास नहीं जमीन ज्यादा जरूरी थी।


बिहार में हवाई सेवा के विस्तार में देरी के लिए लालू और उनके परिवार द्वारा शासित आरजेडी की सरकार को शाहनवाज हुसैन ने दोषी ठहराया। शाहनवाज ने कहा कि उनके नागरिक उड्डयन मंत्री रहते कई बार राज्य में मुजफ्फरपुर समेत अन्य जगहों पर हवाई अड्डा विकसित करने की योजना बनाई गई लेकिन आरजेडी सरकार ने ना तो इसके लिए जमीन मुहैया करायी ना ही कोई प्रस्ताव दिया।


पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि बिहार में हवाई यातायात के लिए बेहतर दिन आने वाले हैं। पूर्णिया में अगले तीन माह में यह सेवा शुरू हो जाएगी। वहीं राजगीर, सुल्तानगंज और रक्सौल में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने का कार्य होगा। मुजफ्फरपुर समेत कई शहरों से छोटी विमान सेवा भी शुरू होगी। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हो रहा है, क्योंकि लालू-राबड़ी की राजद सरकार को बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं था।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें