ब्रेकिंग
VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

Bihar Politics: मांझी की नाराजगी पर आया BJP का रिएक्शन, क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल?

Bihar Politics: जीतन राम मांझी बिहार विधानसभा चुनाव में 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं. मांझी के दावे पर बीजेपी का बयान सामने आया है.

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: एनडीए में शामिल हिन्दुस्तानी आवास मोर्चा के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी एक बार फिर से बीजेपी पर दवाब बनाने लगे हैं। मांझी कभी बिहार विधानसभा की 40 सीटों पर दावा कर रहे हैं तो कभी यह कहते हैं कि गठबंधन में उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। मांझी की नाराजगी पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का रिएक्शन आया है।


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के नाराजगी पर कहा कि जीतन राम मांझी बहुत खुश हैं और कोई नाराजगी नहीं है। मांझी जी तो हमसे भी अधिक खुश हैं। आज सुबह ही मुलाकात हुई थी, वह बहुत खुश हैं और उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। एनडीए गठबंधन में कही कोई दिक्कत नहीं है। पूरी मजबूती के साथ हमलोग बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।


वहीं तेजस्वी यादव के मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि इन लोगों का गठबंधन बेमेल गठबंधन है। दोनों तराजू पर मेंढक की तरह हैं। एक इधर से उछाल के जाएगा, एक उधर से उछाल कर चला जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यहां बड़ी भूमिका में आना चाहती हैं लेकिन राष्ट्रीय जनता दल कभी उन्हें बड़ी भूमिका में आने नहीं देना चाह रहा है, इसलिए इसे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।


वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस की एनडीए छोड़ने पर उन्होंने कहा कि मेरा गठबंधन लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास से है, हमको उस पार्टी से कोई मतलब नहीं है। दिलीप जायसवाल ने ममता बनर्जी पर बड़ा हमला करते हुए उनको चेतावनी दी और कहा कि उनको अपने आदत में सुधार लाना चाहिए। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें