ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचातेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा

Bihar Politics: जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन को डिप्टी सीएम बनाने की उठी मांग, मगध के संपूर्ण विकास के लिए बताया जरूरी

Bihar Politics: बिहार में एनडीए सरकार गठन को लेकर हलचल तेज है। जदयू और हम दल के कई नेताओं ने जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन को डिप्टी सीएम बनाने की मांग की है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के चुनाव का रिजल्ट आने के बाद एनडीए में मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और मंत्री पद को लेकर सियासी हलचल तेज है. एनडीए की बैठकों का दौर जारी है. इस बीच एनडीए के घटक के कई नेताओं ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन को डिप्टी सीएम बनाए जाने की ईच्छा जाहिर की है. नेताओं का कहना है, कि इससे मगध का संपूर्ण विकास होगा. मगध क्षेत्र की कई योजनाएं लंबित हैं, जो पूरी हो सकेगी.


जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन को डिप्टी सीएम बनाने की मांग कई नेताओं ने की है. संतोष कुमार सुमन वर्तमान में मंत्री पद पर रहे हैं. अब जब चर्चा हो रही है, कि हम पार्टी से एक ही मंत्री बनेगा, तो ऐसे में संतोष कुमार सुमन को डिप्टी सीएम बनाने की मांग तेज हुई है. एनडीए के घटक जदयू, हम के नेताओं ने इस तरह की मांग की है.


जदयू नेता सब्लू खान का कहनी हैं, कि हमारी ओर से इस तरह की मांग की जा रही है. यह जनता की मांग है. जनता चाहती है, कि इमामगंज   गया या पड़ोसी जिलों का विकास करने के लिए मांझी जी के बेटे संतोष कुमार सुमन को डिप्टी सीएम बनाया जाए. हम लोग पटना में इस बात को रखेंगे. हालांकि एनडीए का जो फैसला होगा, वह मान्य होगा. किंतु गया की जनता की ओर से हम लोगों का डिमांड है, कि संतोष कुमार सुमन को डिप्टी सीएम बनाया जाए. कहा कि इमामगंज में ग्यारह महीने में जितना विकास का कार्य हुआ है, उतना आजादी के बाद किसी ने नहीं किया. छूटे सारे कामों को पूरा किया जाएगा. संतोष कुमार सुमन के डिप्टी सीएम बनने से कई लंबित योजनाएं आसानी से क्रियान्वित हो सकेंगी.


वहीं जदयू के वरिष्ठ नेता सिकंदर खान बताते हैं, कि संतोष कुमार सुमन महादलित परिवार से आते हैं और सभी का सम्मान करते हैं. यदि उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जाए, तो यह क्षेत्र का सौभाग्य होगा. मुझे लगता है  कि यदि सीएम नीतीश कुमार के पास यह बात जाती है, कि महादलितों के विकास के लिए संतोष कुमार सुमन को डिप्टी सीएम बनाया जाए, तो वे गुरेज नहीं बरतेगें.


इस संबंध में हम के नेता दिवाकर कुमार कहते हैं, कि जनता चाहती है कि जब एनडीए को पूर्ण जनादेश मिला है, तो ऐसे में महादलित के विकास और गया के पूरी तरह से उत्थान के लिए कुछ अलग करना होगा. इसमें संतोष कुमार सुमन को डिप्टी सीएम बना दिया जाए, तो यह मील का पत्थर वाली बात साबित होगी. निश्चित तौर पर यह कदम अगर उठाया जाता है, तो यह एक बहुत अच्छी बात होगी. 


इस संबंध में हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्तमान मंत्री संतोष कुमार सुमन बताते हैं, कि बिहार के तमाम मतदाता जनता को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं. यह विकास की जीत है. जनता की जीत है. जनता ने मुहर लगाया है. करीब 70% पूरे बिहार में मतदान हुआ. यह लोकतंत्र की जीत है. आपके माध्यम से मैं तमाम जनता को तमाम मतदाता को शुभकामना देता हूं. आभार व्यक्त करता हूं व धन्यवाद देता हूं. 


उन्होंने कहा कि एनडीए की प्रचंड बहुमत को बिहार के विकास के लिए लगाएंगे. वहीं, डिप्टी सीएम बनाने का कोई मामला नहीं है. हम लोग काम करते हैं  जो काम दिया जाएगा  वह काम करेंगे. जनता का आशीर्वाद है. जनता को मांग करने का अधिकार है, वह मांग करेगी. एनडीए की बैठक में जो तय होगा, वह मंजूर होगा. वहीं, तेजस्वी पर कहा, कि वे सपने में मुख्यमंत्री बनते हैं और सुबह होते ही सब कुछ खत्म हो जाता है. वे नौकरी की रेवङियां भी सपने में बांटते हैं.

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें