ब्रेकिंग
नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्ट

Bihar Politics: सांसद मनोज कुमार राम के ऊपर जानलेवा हमला, हमले में कांग्रेस MP का सिर फटा; गार्ड और ड्राइवर भी घायल

Bihar Politics: भूमि विवाद के मामले में हस्तक्षेप करना बिहार के एक सांसद को भारी पड़ गया। गांव पहुंचकर ग्रामीणों के सामने सांसदी झाड़ने पर लोग आक्रोशित हो गए और लाठी डंडे से हमला बोल दिया। हमले में कांग्रेस सांसद का सिर फट गया.

Bihar Politics
कांग्रेस सांसद पर हमला
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बड़ी खबर कैमूर से आ रही है, जहां कांग्रेस सांसद मनोज कुमार राम के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। भूमि विवाद को लेकर ग्रामीणों और सांसद के भाई के बीच विवाद चल रहा था, उसी विवाद को सुलझाने के लिए कांग्रेस सांसद लाव लश्कर के साथ पहुंचे थे, तभी ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस हमले में कांग्रेस सांसद मनोज कुमार राम का सिर फट गया है जबकि उनके गार्ड और ड्राइवर के साथ भी मारपीट की गई है।


दरअसल, पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। कुदरा थाना क्षेत्र के नाथोपुर स्थित सेंट जॉन इंटरनेशनल स्कूल कांग्रेस सांसद मनोज कुमार राम के भाई का है। इस स्कूल के पास स्थित किसी जमीन को लेकर ग्रामीणों के साथ सांसद के भाई का विवाद चल रहा है। उसी विवाद को सुलझाने के लिए कांग्रेस सांसद सासाराम से कुदरा पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने हमला बोल दिया।


 इस हमले के बाद कांग्रेस सांसद और उनके सहयोगी जान बचाकर वहां से भागे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कैमूर एसपी और डीएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया। इस हमले में कांग्रेस सांसद मनोज राम, और स्कूल के दो बस चालक बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें