ब्रेकिंग
नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्ट

Bihar Politics: बिहार के कई अहम लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, पद्मश्री डॉ जगदीश प्रसाद, अली अनवर, भगीरथ मांझी हुए शामिल

Bihar Politics: पिछले दिनों पटना में राहुल गांधी के लिए संविधान सुरक्षा सम्मेलन आय़ोजित करने वालों ने आज दिल्ली में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया. इनमें डॉ जगदीश प्रसाद, अली अनवर, भगीऱथ मांझी जैसे लोग शामिल हैं.

Bihar Politics
कांग्रेस की सदस्यता
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार के कई अहम लोगों ने आज कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया. दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेरा और बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी. कांग्रेस ने कहा है कि इन लोगों के पार्टी में शामिल होने के बाद बिहार में कांग्रेस की स्थिति और मजबूत होगी.


इन लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के अलग अलग क्षेत्रों के कई अहम लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इनमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के पूर्व डायरेक्टर जेनरल और मशहूर हार्ट सर्जन डॉ जगदीश प्रसाद, माउंटमैन दशरथ मांझी के बेटे भगीरथ मांझी, पूर्व सांसद और पसमांदा मुस्लिम महाज के अध्यक्ष अली अनवर, प्रजापति कुम्भकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज प्रजापति, आम आदमी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता निशांत आनंद, बीजेपी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता निखत अब्बास, लेखक फ्रैंक हुजूर शामिल हैं. 


बता दें कि डॉ जगदीश प्रसाद देश के सबसे प्रमुख हार्ट सर्जन में शामिल हैं. बिहार के निवासी डॉ प्रसाद कई सालों तक दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के प्रमुख रहे. वे कई सालों तक देश के स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक भी रहे हैं. अनुसूचित जाति से आने वाले ड़ॉ जदगीश प्रसाद सरकारी सेवा से रिटायरमेंट के बाद समाजसेवा से जुड़े थे. 


कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि डॉ जगदीश प्रसाद बिहार के गरीबों के लिए मसीहा का काम करते रहे हैं. बिहार से इलाज कराने के लिए दिल्ली आने वाले हजारों मरीजों की डॉ जदगीश प्रसाद ने मदद की है. उनके कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी. 


वहीं, अली अनवर अंसारी काफी पहले से पसमांदा मुस्लिम महाज नाम का संगठन चलाते रहे हैं. वे पिछड़े मुसलमानों के लिए अलग से आरक्षण की मांग करते रहे हैं. अली अनवर जेडीयू से राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं. पिछले दिनों पटना में राहुल गांधी के संविधान सुरक्षा सम्मेलन के आयोजन में अली अनवर अंसारी का ही सबसे अहम रोल था. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें