ब्रेकिंग
बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

Bihar Politics: सीएम नीतीश ने पुराने दिनों को किया याद, खुद बताया क्यों चलना पड़ता था पैदल; आप भी जानें..

Bihar Politics: पीएमसीएच के शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से पुराने दिनों को याद किया और बताया कि पहले जब उनको अपने एरिया में जाना होता था तो पैदल ही चल देते थे.

Bihar Politics
सीएम ने बताया क्यों चलना पड़ता था पैदल?
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएम सीएच के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पटना पहुंची हैं। इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से पुराने दिनों को याद किया और मंच से बताया कि क्यों उन्हें पहले पैदल चलना पड़ता था।


दरअसल, पीएमसीएच के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने लालू-राबड़ी राज को याद किया और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बताया कि कैसे बिहार में पहले जंगलराज की स्थिति थी। लालू-राबड़ी के राज में बिहार के लोग पहले खौफ के साये में जीते थे। घर से निकलना मुश्किल होता था। महिलाएं तो डर से घर के बाहर भी नहीं निकलती थीं लेकिन सरकार बदली तो सारी चीजें बदल गईं।


सीएम ने कहा कि पहले क्या था.. शाम के बाद कोई घर से बाहर जाता था.. आजकल तो रात में 12 बजे..13 बजे तक सबलोग घूमते रहते हैं...लड़का हो या लड़की हो सबके सब घूमते रहते हैं.. पहले कुछ नहीं था.. शाम के बाद कोई बाहर जाता नहीं था... पहले बहुत कम बच्चा सब पढता था.. लड़कियां पहले कहां दिखती थीं लेकिन हमलोगों ने उनके लिए बहुत किया... 50 प्रतिशत का आरक्षण दे दिया।


इस दौरान सीएम ने कहा कि पहले बड़ी परेशानी होती थी। चलने तक के रोड और रास्ते नहीं थे। उन्होंने कहा कि जब हमलोग केंद्र में थे और बिहार आते थे अपने एरिया में जाने के लिए कोई जगह नहीं था.. लेकिन हम तो जइबे करते थे.. पैदल ही घूमते चलते थे.. लेकिन आज कितना सब जगह हमलोग बनवा दिए हैं.. केंद्र का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है..पहले वो लोग कोई काम करते थे?

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें