ब्रेकिंग
सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियानसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश ने बनाया ऐसा मेगा प्लान, बूथ लेबल तक सशक्त हो जाएगी JDU

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेगा प्लान तैयार किया है. पार्टी के नेताओं को इस प्लान के तरत काम करने की जिम्मेवारी सौंप दी गई है.

Bihar Politics
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू ने पूरा जोर लगा दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार लगातार इसपर काम कर रहे हैं। सीएम नीतीश ने ऐसा मेगा प्लान तैयार किया है कि जेडीयू पूरे राज्य में बूथ स्तर तक सशक्त हो जाएगी और चुनाव में विरोधियों को धूल चटाने का काम करेगी।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में संगठन का काम देख रहे पार्टी नेताओं को बूथ कमेटी गठित करने का निर्देश जारी किया गया है। विधानसभा प्रभारी, पार्टी के जिलाध्यक्ष और संगठन का काम देख रहे लोग पूरे समन्वय के साथ बूथ कमेटी का गठन करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू को चुनाव से पहले बूथ लेबल तक मजबूत करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।


जानकारी के मुताबिक, एक बूथ कमेटी में कम से कम 19 लोगों को शामिल किया जाएगा। बूथ कमेटी में शामिल किए जाने वाले लोगों के चयन से पहले यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उनकी छवि स्वच्छ है या नहीं। कमेटी में संबंधित क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को जगह दी जाएगी। बिहार में कुल 92 हजार बूथ हैं, जिनके लिए कमेटी का गठन किया जाना है।


बूथ कमेटी का गठन सामाजिक समीकरण के मुताबिक किया जाएगा। बूथ कमेटी में अधिक से अधिक युवाओं को शामिल करने का प्लान है। बूथ कमेटी के गठन का काम तेजी से हो इसके लिए प्रदेश कार्यालय के माध्यम से फीडबैक लिया जाएगा। इसको लेकर विधानसभा प्रभारियों को निर्देश दिए जाएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि सीएम नीतीश ने के इस मेगा प्लान से जेडीयू चुनाव से पहले बूथ लेबल तक सशक्त हो जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें