ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: आज पूर्णिया में सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा, करोड़ों की योजनाओं की देंगे सौगात

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को प्रगति यात्रा के दौरान पूर्णिया पहुंचेंगे., जहां विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ साथ मुख्यमंत्री जिले के लोगों को कई योजनाओं की सौगात भी देंगे.

pragati yatra
प्रगति यात्रा पर सीएम नीतीश कुमार
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं। गणतंत्र दिवस के बाद मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान मंगलवार को पूर्णिया पहुंचेंगे, जहां विकास कार्यों की समीक्षा के साथ साथ वह जिले के लोगों को करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात भी देंगे। उनके साथ कई मंत्री और स्थानीय विधायक के अलावा तमाम विभागों के बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर पूर्णिया में सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रा के दौरान सीएम स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र पर भी जाएंगे और विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। इसके बाद सीएम पूर्णिया में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करेंगे।


इससे पहले मुख्यमंत्री 27 जनवरी को पूर्णिया पहुंचने वाले थे लेकिन उनकी प्रगति यात्रा रद्द हो गई थी। कहा जा रहा था कि गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद पूर्णिया की उनकी यात्रा को रद्द कर दिया गया था। इसके साथ ही उनकी तीसरे चरण की प्रगति यात्रा के शेड्यूल में थोड़ा बदलाव भी कर दिया गया था।


कैबिनेट विभाग की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, 28 जनवरी को पूर्णिया जाएंगे वहीं वह 29 जनवरी को कटिहार में प्रगति यात्रा पर रहेंगे जबकि मधेपुरा में 30 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा होगी। इस दौरान सीएम जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा तो करेंगे ही करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं की सौगात भी जिले के लोगों को देंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें