ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Nitish Kumar Cabinet Expansion: कुछ ही घंटों बाद होगा बिहार कैबिनेट का विस्तार, मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये नये मंत्री

Nitish Kumar Cabinet Expansion: नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम 4 बजे होगा। मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राजभवन से समय भी ले लिया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को राजभवन में 7 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Nitish Kumar Cabinet Expansion
कुछ ही घंटों बाद होगा बिहार कैबिनेट का विस्तार
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Nitish Kumar Cabinet Expansion: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनावी साल को देखते हुए बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार के कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम 4 बजे होगा। मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राजभवन से समय भी ले लिया गया है।


खबरों के मुताबिक आज यानी बुधवार को राजभवन में 7 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसको लेकर राजभवन में तैयारी भी शुरू कर दी गयी है। कैबिनेट सचिव एस सिद्धार्थ मंत्री बनने वाले विधायकों की लिस्ट लेकर राजभवन पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर में राजभवन से मंत्री बनने वाले विधायकों को फोन जाना शुरू हो जाएगा।


भाजपा कोटे से चार विधायक मंत्री बनेंगे। वहीं जेडीयू कोटे से दो लोगों को मंत्री बनाये जाने की खबर है। रीगा से विधायक मोतीलाल प्रसाद को मंत्री बनाया जा रहा हैं। 1st Bihar से बातचीत में इन्होंने खुद इसकी पुष्टि की है। वहीं सिकटी से भाजपा विधायक विजय मंडल भी मंत्री बनेंगे।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें