ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

Bihar Politics: BJP नेता शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान, कहा-'देश में अगर हिंदू-मुस्लिम के बीच कहीं भी तनाव होता है..उसके पीछे ओवैसी की पार्टी है'

Bihar Politics: बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि देश में अगर हिंदू-मुस्लिम के बीच कहीं भी तनाव होता है, उसके पीछे ओवैसी की पार्टी होती है। उनकी जहरीली जुबान से तनाव होता है। उन्हें कोई क्षमा करने वाला नहीं है।

 Bihar Politics
देश में अगर हिंदू-मुस्लिम के बीच कहीं भी तनाव होता है, उसके पीछे ओवैसी की पार्टी है-शाहनवाज
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के वक्फ संशोधन बिल के विरोध पर कहा है कि उनकी पार्टी में इत्तेहादुल है, लेकिन वो इससे जुड़ा हुआ कोई काम नहीं करते। सिर्फ लोगों को भड़काने और नफरत फैलाने का काम करते हैं। शाहनवाज हुसैन ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश में अगर हिंदू-मुस्लिम के बीच कहीं भी तनाव होता है, उसके पीछे ओवैसी की पार्टी होती है। उनकी जहरीली जुबान से तनाव होता है। उन्हें कोई क्षमा करने वाला नहीं है।


मीडिया से बातचीत में शाहनवाज हुसैन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को सफल बताया। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 'अमित शाह का बिहार दौरा बहुत सफल रहा है। पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं से बात की और फिर सहकारिता सम्मेलन और गोपालगंज की रैली को संबोधित किया। उन्होंने एनडीए के विधायकों के साथ बैठक की। अमित शाह ने गोपालगंज में भाषण के दौरान कहा कि क्या बिहार को फिर से जंगलराज में पहुंचाना है। उन्होंने परिवारवाद की राजनीति की याद दिलाई। उस समय लालू यादव का एक एजेंडा था, बिहार नहीं बल्कि परिवार का विकास हो।'


कुछ मुस्लिम संगठनों द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने पर शाहनवाज हुसैन ने कहा, "वक्फ संशोधन बिल किसी के अहित में नहीं, बल्कि सभी के हित में है। इस बिल को लेकर मुस्लिम समाज के बीच दुष्प्रचार ज्यादा है। बिल आने से न तो किसी के मस्जिद, दरगाह और न ही कब्रिस्तान जाने वाला है। वक्फ की जो जायज जायदाद है, वो रहेगी। लेकिन नाजायज तौर पर वक्फ कोई दावा नहीं कर पाएगा। ऐसे में वक्फ संशोधन विधेयक में विवाद का कोई सवाल नहीं है। "

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें