ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Politics: कौन मेरा नाम जोड़ रहा है, यही धंधा करते हैं क्या? अनंत सिंह मामले से जुड़ा सवाल सुनकर भड़के ललन सिंह

Bihar Politics: मोकामा में पिछले दिनों अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुए गैंगवार से जुड़ा सवाल पूछने पर मुंगेर सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह मीडिया पर ही भड़क गए और मीडियाकर्मियों से ही सवाल पूछने लगे.

Bihar Politics
ललन सिंह और अनंत सिंह
© file
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बाढ़ में पिछले दिनों मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर हमला मामले को लेकर बिहार में लगातार सियासत जारी है। पटना में मीडियाकर्मियों ने जब मुंगेर सांसद ललन सिंह से पूछा कि इस केस से आपका नाम भी जोड़ा जा रहा है तो इसपर ललन सिंह भड़क गए और मीडिया से ही सवाल पूछने लगे कि कौन मेरा नाम जोड़ रहा है, यही धंधा करते हैं क्या?


दरअसल, मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच पिछले दिए हुए गैंगवार के बाद इस घटना को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।एक तरफ जहां अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है तो दूसरी तरफ सोनू मोनू गैंग के सोनू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है लेकिन इस कांड से जुड़े अब भी कई सवाल हैं जिनके जवाब तलाशने की कोशिश पुलिस कर रही है।


ऐसा कहा जा रहा था कि मुंगेर सांसद ललन सिंह के बीच बचाव करने के बाद यह मामला शांत हुआ है। सोमवार को जब ललन सिंह दिल्ली से पटना पहुंचे तो मीडिया ने उनसे सवाल किया कि इस मामले में आपका नाम भी जोड़ा जा रहा है? इस सवाल पर ललन सिंह भड़क गए और कहा कि “अरे कौन मेरा नाम जोड़ रहा है?.. आप ही लोग जोड़ रहे हैं क्या? विपक्ष के लोगों का हम जवाब देते हैं? यही धंधा करते हैं क्या हम, यह सब काम उ लोग करते हैं हम नहीं.”


वहीं तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को थका हुआ सीएम करने पर ललन सिंह ने पलटवार किया और कहा कि तेजस्वी यादव अपना काम करते रहें, नीतीश कुमार थक नहीं गए हैं। बीस साल शासन करने के बाद भी आज बिहार के जिला-जिला का दौरा कर रह हैं और जो विकास के काम बचे हुए हैं उसे पूरा कर रहे हैं। नीतीश कुमार काम करते हैं, ये लोग सिर्फ बात बनाने वाले लोग हैं, तो बात बनाते रहें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें