ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Politics: सरकार गठन से पहले JDU ने बुलाई अहम बैठक, आज होगा फैसला, नीतीश कुमार कब लेंगे CM पद की शपथ?

Bihar Politics: एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई सरकार के गठन और शपथग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर कैबिनेट बैठक बुलाई है। यह बैठक पटना के मुख्य सचिवालय में सोमवार सुबह 11:30 बजे आयोजित की जाएगी।

Bihar Politcis
बिहार की राजनीतिक में हलचल
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की अप्रत्याशित जीत के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अब सवाल यह है कि नई सरकार में किसे शामिल किया जाए, कौन-से विभाग किस पार्टी के खाते में जाएं, उपमुख्यमंत्री का पद किसे मिलेगा और अन्य मंत्रीमंडल को कैसे गठित किया जाए। इन तमाम मुद्दों पर एनडीए और उसके घटक दलों के बीच मंथन जारी है। वहीं, दूसरी ओर महागठबंधन में भी बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। नेता तेजस्वी यादव दोपहर में अहम बैठक कर चुनावी हार और पार्टी की रणनीति की समीक्षा करेंगे। कांग्रेस ने भी चुनाव परिणाम को लेकर समीक्षा बैठक की और कई सवाल उठाए।


बता दें कि एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई सरकार के गठन और शपथग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर कैबिनेट बैठक बुलाई है। यह बैठक पटना के मुख्य सचिवालय में सोमवार सुबह 11:30 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में मंत्रिपरिषद के गठन, मंत्रिपदों का बंटवारा, घटक दलों की हिस्सेदारी और शपथग्रहण समारोह की तारीख पर मंथन होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के बाद मुख्यमंत्री नई सरकार के गठन का दावा पेश करेंगे।


इससे पहले बिहार के एनडीए गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने राजधानी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच बिहार में नई सरकार गठन, मंत्रिपद बंटवारे और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा हुई। एनडीए में घटक दलों के हितों का संतुलन बनाने के लिए यह बैठक अहम मानी जा रही है।


वहीं, नई सरकार के शपथग्रहण समारोह की तैयारियां पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शुरू हो गई हैं। सुरक्षा और आयोजन की सुचारू व्यवस्था के लिए प्रशासन ने 17 से 20 नवंबर तक गांधी मैदान को आम लोगों के लिए बंद कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, समारोह में प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए के शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं। हजारों नागरिकों के बैठने के लिए व्यवस्था की जा रही है, वहीं विशाल मंच और विशेष सुरक्षा इंतजाम भी किए जा रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक, एनडीए की प्रचंड बहुमत वाली सरकार 20 को शपथ ग्रहण कर सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की संभावना के बीच उपमुख्यमंत्री पद के लिए अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। घटक दलों के बीच सीटों और मंत्रालयों का बंटवारा भी तय किया जाना है। नई सरकार के गठन के बाद बिहार में स्थिर शासन और विकास की दिशा स्पष्ट होगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें