ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

गिरिराज सिंह बोले.. बिहार में लव जिहाद रोकने के लिए कानून की जरूरत, यह समाज को तोड़ रहा है

SAHARSA: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने चुनाव के बीच बिहार में लव जिहाद के लिए कानून बनाने की बात की है. गिरिराज सिंह ने कहा कि यूपी में कानून बनाने के लिए सीएम योगी को लोग

गिरिराज सिंह बोले.. बिहार में लव जिहाद रोकने के लिए कानून की जरूरत, यह समाज को तोड़ रहा है
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAHARSA:  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने चुनाव के बीच बिहार में लव जिहाद के लिए कानून बनाने की बात की है. गिरिराज सिंह ने कहा कि यूपी में कानून बनाने के लिए सीएम योगी को लोग धन्यवाद दे रहे हैं. लेकिन मैं तो राज्य सरकार में नहीं हूं. लेकिन यह बात साफ है कि लव जिहाद समाज को तोड़ रहा है. इसको लेकर सख्त कानून की जरूरत है. 

गिरिराज सिंह ने कहा कि मुफ्ती महबूबा के बयान पर जिसमे उन्होंने धारा 370 हटने तक तिरंगा को हाथ नहीं लगाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ये देश को सोचना है कि ये कांग्रेस,आरजेडी,महबूबा मुफ्ती,फारुख अब्दुल्ला जैसे लोगों ने संकल्प लिया है. जो कार्य लौह पुरुष सरदार पटेल जो नेहरू के गलतियों कारण नहीं कर पाए. एक देश एक कानून 370 को हटाया. कहते है ये लोग कांग्रेस व आरजेडी के लोग की हम सत्ता में आयेंगे तो 370 को लायेंगे. ये वही लोग ये देश को तय करना है. 

पुलवामा हमले का मांग रहे थे सबूत

गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ये वही लोग है जो पुलवामा अटैक हुआ था और ये सेना से सबूत मांग रहे थे. आज पाकिस्तान की संसद ने बता दिया कि हमे सबूत देने की जरूरत नहीं है. फ्रांस में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई होती और भारत में फ्रांस के विरुद्ध जुलूस निकालते. वर्मा में रोहंगिया पर कार्रवाई होती मुंबई में जुलूस निकालते. RJD कांग्रेस की जुबान बंद होते और समर्थन करते. अब देश को तय करना है कि इस विध्वंसकारी तत्वों को जबाव देना है की नहीं.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें