ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार के मुखिया हुए मालामाल, नीतीश सरकार ने भेजे करोड़ों रूपए, जानिए क्या है वजह

PATNA : बिहार के पंचायत मुखिया अब मालामाल हो गए हैं। दरअसल, नीतीश सरकार ने इनके खाते में पैसे भेजे हैं। इससे पहले कि आप अपने दिमाग पर ज़्यादा ज़ोर डालें, आपको बता दें कि ये पैसे मुखि

बिहार के मुखिया हुए मालामाल, नीतीश सरकार ने भेजे करोड़ों रूपए, जानिए क्या है वजह
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के पंचायत मुखिया अब मालामाल हो गए हैं। दरअसल, नीतीश सरकार ने इनके खाते में पैसे भेजे हैं। इससे पहले कि आप अपने दिमाग पर ज़्यादा ज़ोर डालें, आपको बता दें कि ये पैसे मुखिया को पेयजल, स्वच्छता और विकास कार्य में खर्च करने के लिए दिया गया है। सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के अकाउंट में 1921 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इनमें 1343 करोड़ रुपये ग्राम पंचायतों को मिले हैं। जबकि पंचायत समितियों और जिला परिषदों को 288-288 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। 15 वें वित्त आयोग की अनुशंसा के तहत ये राशि दी गई है, जिसे पंचायती राज विभाग ने सीधे पंचायतों के अकाउंट में भेजा है। 



ये राशि पंचायतों को दो अलग-अलग मदों में भुगतान की गई है, जिसमें एक मद टाइड है और अनटाइड। टाइड मद में 60 प्रतिशत राशि भेजी गई, जबकि अनटाइड मद में 40 प्रतिशत राशि ट्रांसफर किए गए हैं। सरकार ने कुछ योजनाओं की लिस्ट तैयार की है, जिसके तहत टाइड मद की राशि खर्च की जाएगी। इनमें पेयजल आपूर्ति, जल संरक्षण, गली-नाली पक्कीकरण, स्वच्छता, खुले में शौचमुक्त के सतत रखरखाव से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। 



वहीं, अनटाइड मद की राशि की बात करें तो इसे अलग-अलग विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा, जिसका फैसला ग्राम सभा में लिया जाएगा। अनटाइड राशि खेल के मैदान, सामुदायिक भवन निर्माण, शवदाह गृह, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में सुविधाओं का विकास पर खर्च होंगे। अनटाइड मद की राशि का उपयोग वार्ड से आए प्रस्ताव पर भी किया जा सकेगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें